Wed Apr 1, 2026 | Updated 01:38 PM IST HZ Awards 2026
pink lips home remedy

Pink Lip Tips: ₹2 में नेचुरल तरीके से पाएं सॉफ्ट और गुलाबी होंठ, ल‍िपस्‍ट‍िक लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

आजकल हर कोई चाहता है कि उसकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे, लेक‍िन चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के चक्‍कर में अक्‍सर लोग होंठों का ख्‍याल रखना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप होंठों को नेचुरल तरीके से गुलाबी न‍िखार देना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्‍खे देने जा रहे हैं ज‍िससे आपके होंठ एकदम प‍िंक और सॉफ्ट नजर आएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-04-01, 12:11 IST

आज के समय में हर कोई चाहता है क‍ि उसकी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे, लेक‍िन आज कल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी, धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण लोगों की स्‍क‍िन पर बुरा असर देखने को म‍िलता है। इसके ल‍िए लोग कई तरीके अपनाते हैं ताक‍ि चेहरे को खूबसूरत बनाया जा सके। हालांक‍ि, इन सबके बीच लोग अपने होंठों का ख्‍याल रखना भूल जाते हैं। जब होंठ काले नजर आते हैं तो ल‍िपस्‍ट‍िक के अलावा काेई दूसरा ऑप्‍शन नहीं बचता है।

ये बात अलग है क‍ि लि‍पस्‍ट‍िक लगाने से चेहरे की सुंदरता बढ़ जाती है, लेक‍िन इससे होंठ और भी ज्‍यादा काले होते चले जाते हैं। ऐसे में अगर आप होंठों को नेचुरली प‍िंक बनाना चाहती हैं, तो हम आपको एक ऐसा नुस्‍खा बताने जा रहे हैं ज‍िससे 2 रुपये से भी कम में आपको Pink Lips म‍िल जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे-

pink lips home remedy (2)

चीनी और नार‍ियल तेल से करें लिप स्क्रब

चीनी और तेल तो सभी घरों में आसानी से म‍िल जाता है। होंठों को नेचुरली प‍िंक करने का ये सबसे आसान तरीका है। इसके ल‍िए आधा चम्मच चीनी लें। अब इसमें कुछ बूंदें नारियल तेल मिला लें। अब इसे हल्के हाथ से होंठों पर दो म‍िनट तक मसाज करें। इससे होंठों की डेड स्किन निकल जाती है और होंठ सॉफ्ट नजर आने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: शैंपू की जगह इस्तेमाल करें ये नेचुरल इंग्रीडिएंट्स, बाल बनेंगे घने, काले और मजबूत

चुकंदर के रस से म‍िलेगा नेचुरल पिंक

जैसा क‍ि आप सभी जानती हैं क‍ि चुकंदर स्‍क‍िन केयर में सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। स्‍क‍िन के साथ-साथ ये आपके होंठों का भी ख्‍याल रखता है। अगर आप चुकंदर का इस्‍तेमाल करती हैं तो होंठों को नेचुरली गुलाबी रंग म‍िलता है। इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए चुकंदर का छोटा सा टुकड़ा लें। अब उसका रस निकालकर होंठों पर लगाएं। 10 मिनट बाद होंठों को साफ कर लें। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्‍तेमाल करती हैं तो आपके होंठों में पिंक ग्लो आने लगेगा।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

दूध की मलाई से होंठों को बनाएं सॉफ्ट

हम सभी के घर में रोजाना दूध आता है। ऐसे में दूध की मलाई से भी आपको सॉफ्ट ल‍िप्‍स म‍िल सकते हैं। इसके ल‍िए थोड़ी सी मलाई लें। इसे होंठों पर 5 म‍िनट तक मसाज करें। फिर सादे पानी से धो लें। इससे होंठों की ड्राइनेस कम होती है। होंठ मुलायम बनते हैं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: चेहरे पर चाहिए शीशे जैसा निखार, ताे फॉलो करें कोरियन ग्लास स्किनकेयर के बेसिक स्टेप्स

pink lips home remedy (1)

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • हफ्ते में दो से तीन बार ऊपर बताए गए नुस्‍खों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • होंठों को जोर से नहीं रगड़ें।
  • केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्‍तेमाल करने से बचें।
  • धूप में निकलते समय होंठों को कवर करें।
  • नुस्‍खों का इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Dark Elbows Remedy: ₹2 की इस चीज से दूर होगा कोहनी का कालापन, खिल उठेगी स्किन

तो अगर आप भ्‍री नेचुरल तरीके से प‍िंक ल‍िप्‍स पाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए नुस्‍खों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे आपके होंठ गुलाबी और सॉफ्ट नजर आएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।