
Korean Glass Skin: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लोग बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। हालांकि, ये केमिकल वाले होते हैं। इससे आपको भले ही तुरंत ग्लोइंग स्किन मिल जाए, लेकिन ये हमारी त्वचा पर अच्छा प्रभाव नहीं डालते हैं। वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खे ट्राई करते हैं। ये नेचुरल तरीके से आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। खास बात तो ये है कि इनके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते हैं।
इन दिनों तो महिलाओं और लड़कियों में कोरियन ग्लास स्किन पाने का क्रेज भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके लिए वो क्या कुछ नहीं करती हैं। अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो उसके लिए आपको कुछ बेसिक स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं-
-1774343588292.jpg)
ग्लास स्किन का मतलब होता है क्लीन, हाइड्रेटेड और चमकदार त्वचा। इसमें स्किन इतनी हेल्दी नजर आती है कि उस पर नेचुरल ग्लो साफ दिखाई देता है। आप अपने रूटीन में कुछ बदलाव कर ग्लास स्किन पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी स्किन, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
कोरियन स्किनकेयर में सबसे पहला और जरूरी स्टेप डबल क्लीनिंग ही होता है। इसमें सबसे पहले आप ऑयल बेस्ड क्लीनर से मेकअप और गंदगी रिमूव करें। फिर फेस वॉश से चेहरे काे धो लें।
चेहरे को साफ करने के बाद टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर से स्किन हाइड्रेटेड रहेगी। आप हल्के हाथ से इसे चेहरे पर थपथपा भी सकती हैं। इससे स्किन को आराम मिलता है।
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्लास स्किन चाहिए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल
Korean Glass Skin पाने के लिए एसेंस बहुत जरूरी होता है। ये हमारी स्किन को डीप हाइड्रेट करता है। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग नजर आती है। ध्यान रहे कि इसे थोड़ी ही मात्रा में चेहरे पर लगाएं।
अगर आपको पिंपल, दाग-धब्बे या ड्राइनेस की समस्या से परेशान हैं, तो सीरम इन्हें कम करने में मदद कर सकता है। ये स्किन की दिक्कतों को दूर करता है और चेहरे को ग्लोइंग बनाता है।
यह भी पढ़ें- Korean Skincare: दूध से पाएं कोरियन ग्लास जैसी स्किन, बस मिलाएं ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट
मॉइस्चराइजर स्किन को लॉक करता है और उसे ड्राई होने से बचाता है। आपको बता दें कि ग्लास स्किन के लिए हाइड्रेशन बहुत जरूरी होता है। इसलिए ये बेसिक स्टेप आपको जरूर फॉलो करना चाहिए।
अगर आपको कोरियन ग्लास स्किन चाहिए तो दिन में आप जब भी बाहर निकलें तो उससे पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपकी स्किन को धूप से बचाएगा। साथ ही टैनिंग होने से भी बचाएगा।
-1774343601614.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Glass Skin के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से करें गुलाब का इस्तेमाल, शीशे जैसी चमकेगी त्वचा
तो अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो आप भी ये बेसिक स्टेप्स फॉलो कर सकती हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में ग्लास स्किन मिल जाएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।