Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:15 PM IST HZ Awards 2026
lips ko gulabi kaise banayen

Lips Pigmentation: तेज धूप से काले पड़ गए हैं होंठ ? इस Pink लिप बाम से वापस आ जाएगा गुलाबीपन

Pink Lips Balm: गर्मियों के मौसम में अगर आपके भी होंठ तेज धूप के कारण काले पड़ गए हों, तो लेख में बताया गया होममेड पिंक लिप बाम आपके लिए रामबाण उपाय बन सकता है। इसे बनाने से लेकर इस्‍तेमाल करने तक कि विधि लेख में पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2026-03-25, 18:33 IST

Homemade Pink Lip Balm: गर्मियों के मौसम में तेज धूप के कारण केवल चेहरे पर ही टैनिंग नहीं होती है, कई महिलाओं के तो होंठों पर भी टैनिंग हो जाती है और वह गुलाबी से कले पड़ जाते हैं। ऐसे में काले होंठ चेहरे की सुंदरता को प्रभावित करते हैं। बाजार में तो बहुत अच्‍छे लिप बाम आपको मिल जाएंगे, इनमें से कुछ तो होंठों का गुलाबी करने का दावा भी करते हैं। हालांकि बाजार में मिलने वाले सारे लिप बाम केमिकल बेस्‍ड होते हैं और कुछ वक्‍त के लिए तो वह आपको फायदेमंद नजर आएंग लेकिन बाद में उनके खराब प्रभाव भी आपको दिखने लग जाएंगे। ऐसे में प्राकृतिक चीजों से आप घर पर ही लिप बाम बना सकती हैं।

एक ऐसे ही लिप बाम के बारे में एलप्‍स ब्‍यूटी सैलून एंव इंस्‍टीट्यूट की ओनर और स्किन एक्‍स्‍पर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा बताती हैं, "होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाए रखने के लिए घर पर ही लिप बाम तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सारी सामग्री आपके किचन में ही मिल जाएगी।" भारती हमें इस पिंक लिप बाम को बनाने की सामग्री और विधि भी बताती हैं।

लिप बाम तैयार करने के लिए सामग्री

लिप बाम बनाने के लिए जो सामग्री लगेगी, वह सभी सस्‍ती और आसानी से आपके घर पर ही उपलब्‍ध हो जाएगी। यह लिस्‍ट इस प्रकार है-

  • 1 छोटा चम्‍मच एलोवेरा
  • 1 छोटा चम्‍मच स्‍ट्रॉबेरी पल्‍प
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब की पंखुडि़यों का रस

लिप बाम कैसे बनाने की विधि

  • सबसे पहले आपको एक साफ कांच का बाउल लेना है। इस बाउल में ही लिप बाम तैयार किया जाएगा।
  • अब आप एलोवेरा के पौधे से एक पत्‍ती तोड़ें और उसे पानी में भिगोकर रख दें। 30 मिनट बाद पत्‍ती को पानी से निकालकर छीलें और उसका जेल निकाल लें।
  • अब इस जेल में स्‍ट्रॉबेरी पल्‍प मिलाएं। यह भी आप घर में बना सकती हैं। इसके लिए स्‍ट्रॉबेरी को मिक्‍सी में अच्‍छी तरह से पीस लें। ध्‍यान रखें कि आपको इसे बहुत ही महीन पीसना है, तब भी पल्‍प बन पाएगा। आपको 1 छोटा चम्‍मच के लिए एक बड़े साइज की स्‍ट्रॉबेरी चाहिए होगी।
  • अब आप मुट्ठीभर गुलाब की पंखुडि़यों का भी रस निकाल लें। इसके लिए आप गुलाब के फूल को मिक्‍सी में पीस लें। इससे 1 चम्‍मच रस निकल आएगा।
  • अब इस मिश्रण में विटामिन-ई कैप्‍सूल को पंचर करके डालें। इससे आपका बाम थोड़ा थिक हो जाएगा।
  • सबसे आखिर में सारी सामग्रियों को मिक्‍स करें और फिर उसे एक कांच की शीशी में डालें।
  • इस लिप बाम को आप 1 महीने स्‍टोर करके रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Lip Gel: होठों के सूखेपन से आप भी हैं परेशान? आजमाएं ये खास लिप जेल

 

how to remove lips darkness

कैसे लगाएं लिप बाम

इस लिप बाम को होंठों पर लगाने के लिए आपको छोटे-छोटे कुछ स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे-

  • होंठों पर यदि कोई लिपस्टिक लगी है, तो आपको उसे पहले रिमूव करना है। इसके लिए आप नारियल के तेल का इस्‍तेमाल करें।
  • लिपस्टिक को रिमूव करने के बाद आपको होंठों को स्‍क्रब करना चाहिए। इसके लिए आप दूध और चीनी का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके होंठों पर चिपकी डेड स्किन रिमूव हो जाती है।
  • अब आप घर पर बने लिप बाम को होंठों पर लगाएं और हल्‍के हाथों से होंठों की मसाज करें। मसाज करने के बाद आपको थोड़ा लिप बाम और लगा लेना चाहिए ।
  • आप इस लिप बाम को सुबह और शाम दोनों टाइम होंठों पर लगाना चाहिए। बेस्‍ट होगा कि जब आप घर से बाहर निकल रही हैं, तब भी आप इस लिप बाम का प्रयोग करें, क्‍योंकि यह आपके होंठो को सूर्य की अल्‍ट्रा वायलेट किरणों से बचाता है।

Pink Lip Balm के फायदे

  • गर्मियों के मौसम में होंठों की त्‍वचा भी ड्राई हो जाती है, यह लिप बाम आपके होंठों को अधिक ड्राईनेस से बचाएगा और उनके गुलाबीपन को कायम रखेगा।
  • इस लिप बाम को होंठों पर लगाने से डेड स्किन भी रिमूव होती है, जिससे आपके होंठों का कालापन कम होने लगता है।
  • अगर आपके होंठ फट रहे हैं और उनमें दरारें पड़ रही हैं, तो पिंक लिप बाम आपके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प है।
  • यह लिप बाम आपके होंठों को मुलायम भी बनाता है, इस बाम में एलोवेरा जेल होने से आपके होंठ हमेशा ही हाइड्रेटेड रहेंगे।

नोट- होंठों का रंग शरीर में हारमोनल बदलाव, स्‍मोकिंग करने और हैवी मेडिसिन लेने से भी डार्क हो जाते हैं। ऐसे में आपको किसी स्किन एक्‍सपर्ट की सलाह लेकर ही इस लिप बाम का प्रयोग करना चाहिए

यह भी पढ़ें- Lip Care Tips: बदलते मौसम में फटने लगे हैं होंठ, करें ये एक काम; रातों-रात हो जाएंगे सॉफ्ट

homemade pink lip balm

यदि आपको ऊपर दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।