Sat Apr 18, 2026 | Updated 07:23 AM IST
home remedies for pink lips

इन घरेलू नुस्खों से काले होंठों को बनाएं गुलाबी

हर कोई सुंदर लगना चाहता है। इसके लिए हम सभी स्किन का खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ-साथ आपको होंठों का भी खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-07-03, 13:09 IST

अक्सर हम स्किन केयर के लिए पार्लर जाते हैं अलग-अलग तरीके के नुस्खे ट्राई करते हैं ताकि हम खूबसूरत दिखाई दें। लेकिन ये होना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हम स्किन का तो ध्यान रखने के लिए महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट लेते हैं, होंठों के लिए कुछ नहीं कर पाते हैं। इसकी वजह से वो स्किन टोन से मैच नहीं करते और काले दिखाई देते हैं।

इस तरह की दिक्कत ज्यादातर हर महिला को होती है। जब ये ज्यादा दिखाई देने लगते हैं तो हम फिर इसके लिए ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन इस बार आपको किसी भी तरह के ट्रीटमेंट को लेने की जरूरत नहीं है। आपको सिर्फ यहां बताए गए घरेलू तरीकों को ट्राई करना है आपके होठ गुलाबी दिखाई देने लगेंगे। 

चुकंदर का करें इस्तेमाल

Beetroot for lips

होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए सबसे अच्छा है चुकंदर। इसके इस्तेमाल से आपको होंठों पर मौजूद डार्कनेस कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बीटा लेंस गुण पाया जाता है जो नेचुरली होंठों को गुलाबी करता है। इसके लिए आपको चुकंदर के 1 या 2 स्लाइस को 15 से 20 मिनट तक के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखना है।

फिर इसे अपने होंठों पर लगाएं और मसाज करें। ऐसा करने से आपके होंठ पिंक हो जाएंगे। इसके अलावा आप चुकंदर (होंठों के लिए चुकंदर का स्क्रब) के रस को निकालकर उसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर इसका स्क्रब होंठों पर करें। इससे भी लिप्स गुलाबी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: केवल इन 2 चीजों की मदद से फटे और ड्राई लिप्स की समस्या होगी कम

खीरे का रस

Cucumber for lips

खीरा स्किन के लिए काफी लाभकारी होता है। इसके इस्तेमाल से चेहरा हाइड्रेट रहता है। इसलिए ये सबसे बेस्ट होम रेमेडी (होममेड टिप्स फॉर लिप्स) है जिसका इस्तेमाल करना हर एक महिला पसंद करती है। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और सिलिका रिच कंपाउंड पाया जाता है इसलिए इसका इस्तेमाल आप होंठों के लिए कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को घिस लें। फिर एक कटोरी में खीरे का रस निकालें। अब इसे अपने होंठों पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं रखें। इसे आप रोजाना अपने होंठों पर अप्लाई करें। इससे होंठों का कालापन नेचुरली दूर हो जाएगा।

इसी तरीके के घरेलू नुस्खों से आप अपने होंठों को गुलाबी रख सकती हैं। इसके बाद आपको किसी भी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगर आप इसके अलावा कोई और नुस्खा ट्राई करती हैं तो इसके बारे में हमारे साथ भी अपना आइडिया कमेंट सेक्शन पर शेयर कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: मुलायम होंठों के लिए फॉलो करें ये रूटीन

नोट- ऊपर बताए गए नुस्‍खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
होंठों को गुलाबी कैसे रखा जा सकता है?
इसके लिए आप घरेलू तरीके ट्राई कर सकती हैं, साथ ही पानी ज्यादा पीने से भी होठ गुलाबी रहते हैं।
क्या हमें घरेलू नुस्खे हमेशा काम करते हैं?
आपकी स्किन और उसे सही तरीके कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है उसपर निर्भर करता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।