Sat Feb 21, 2026 | Updated 06:18 AM IST
herzindagi
image

Dry Skin Care: फटी-फटी लगती है चेहरे की त्वचा? इन 2 चीजों से बना फेस पैक लगाएं, त्वचा हो जाएगी मुलायम

ड्राई स्किन की समस्या बदलते मौसम में और बढ़ जाती है, जिससे चेहरा रूखा, खिंचा-खिंचा और बेजान नजर आने लगता है। अगर आपकी त्वचा भी फटी-फटी सी दिखती है, तो महंगे प्रोडक्ट्स की जगह आप घर पर ही दही और शहद से बना आसान फेस पैक ट्राई कर सकती हैं। सिर्फ दो किचन इंग्रीडिएंट्स से तैयार यह होममेड फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है, डेड स्किन हटाता है और नेचुरल ग्लो वापस लाने में मदद करता है। नियमित इस्तेमाल से स्किन मुलायम, स्मूद और हेल्दी बन सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-18, 11:00 IST

मौसम बदल रहा है, ठंड जा रही है और गर्मियां आ रही हैं। ऐसे मौसम में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत ड्राई स्किन वालों को होती है। चेहरे पर खिंचाव, रूखापन, पैचेस और फटी-फटी सी स्किन न केवल लुक खराब करती है, बल्कि मेकअप भी सही से नहीं बैठने देती। ऐसे में महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जगह आप अपने किचन में मौजूद सिर्फ 2 चीजों से एक असरदार होममेड फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसके बारे में एलप्‍स ब्‍यूटी सैलून एंंव इंस्‍टीट्यूट की फाउंडर एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट डॉक्‍टर भारती तनेजा ने हमें बताया है।  

दही और शहद से बना यह फेस पैक त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और नैचुरल ग्लो भी देता है। आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का सही तरीका, साथ ही इसके फायदे भी।

सामग्री

  • 1 छोटा चम्‍मच दही
  • 1 छोटा चम्‍मच शहद

विधि

  • सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें 1 छोटा चम्मच ताजा दही डालें। ध्यान रखें कि दही फुल क्रीम दूध से बना हो, क्योंकि इसमें नैचुरल फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जो ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होती है।
  • अब इसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाएं और दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।
  • चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें और हल्के हाथों से सुखा लें। इसके बाद तैयार मिश्रण को उंगलियों या ब्रश की मदद से पूरे चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
  • इसे 20 से 30 मिनट तक लगा रहने दें। जब पैक हल्का सा सूखने लगे, तो चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। बाद में हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
  • अगर आप हफ्ते में 3 बार इस फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं, तो धीरे-धीरे त्वचा की ड्राईनेस कम होने लगेगी और स्किन ज्यादा मुलायम व हेल्दी नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- Dry Skin Care Tips: ड्राई स्किन की समस्या से राहत पाने के लिए ट्राई करें ये 2 नेचुरल Face Cream, जानें फायदे

 

dry skin home remedies

ड्राई स्किन के लिए दही के फायदे

  • दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को हल्के तरीके से एक्सफोलिएट करता है। इससे डेड स्किन सेल्स हटती हैं और चेहरा साफ व फ्रेश दिखाई देता है।
  • फुल क्रीम दही में मौजूद नैचुरल फैट त्वचा को गहराई से पोषण देता है। यह स्किन बैरियर को मजबूत बनाता है और नमी को लॉक करने में मदद करता है।
  • नियमित रूप से दही का इस्तेमाल करने से त्वचा का रूखापन कम होता है और स्किन ज्यादा स्मूद और सॉफ्ट महसूस होती है।

ड्राई स्किन के लिए शहद के फायदे

  • शहद एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, यानी यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। जब आप इसे चेहरे पर लगाती हैं, तो यह स्किन को हाइड्रेट करता है और सूखेपन को कम करता है।
  • शहद में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह त्वचा को मुलायम बनाता है और हल्की चमक भी देता है।
  • दही और शहद का यह कॉम्बिनेशन ड्राई और बेजान त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

ड्राई स्किन वाले भूल से भी न करें ये गलतियां

  • दिन में बार-बार चेहरा धोने से त्वचा की नैचुरल ऑयल लेयर खत्म हो जाती है, जिससे रूखापन और बढ़ जाता है।
  • ऐसे प्रोडक्ट्स जिनमें ज्यादा केमिकल या झाग होता है, वे ड्राई स्किन को और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर लगाना बेहद जरूरी है, वरना त्वचा और ज्यादा ड्राई हो सकती है।
  • ड्राई स्किन को भी धूप से सुरक्षा की जरूरत होती है। बाहर निकलते समय सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Badam Oil For Dry Skin: ड्राई स्किन की समस्या होगी दूर, चेहरे पर लगाएं बादाम का तेल; जानें फायदे

homemade face pack for dry skin

अगर आपकी त्वचा भी बदलते मौसम में फटी-फटी और रूखी नजर आती है, तो इस आसान दही-शहद फेस पैक को जरूर ट्राई करें। नियमित देखभाल और सही स्किन केयर रूटीन से आपकी त्वचा फिर से मुलायम, हेल्दी और ग्लोइंग बन सकती है।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही ब्यूटी और स्किन केयर से जुड़े टिप्स पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।