Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:38 PM IST HZ Awards 2026
face wash tips

Face Wash के बाद चेहरा खिंचा-खिंचा लगता है, तो न करें ये गलत‍ियां

गर्मी शुरू हो गई है और इस मौसम में हम बार-बार चेहरा धोने लगते हैं, ताकि फ्रेशनेस बनी रहे, लेकिन कई बार फेस वॉश करने के बाद चेहरा साफ तो लगता है, लेकिन स्किन बहुत ज्यादा ड्राई और खिंची-खिंची लगने लगती है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि फेस वॉश करते समय आपको क‍िन गलत‍ियों से बचना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 16:33 IST

गर्मियों का महीना शुरू हो गया है। इस बार मौसम विभाग ने भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी जारी की है। हालांकि, इन दिनों दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां मार्च शुरू होते ही तापमान 35 डिग्री पार कर चुका था, वहीं महीने के आखिरी में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली। इन सबमें एक चीज कॉमन होती है और वो है स्किन से जुड़ी दिक्कतें।

कई बार लोगों की शिकायत होती है कि उनकी त्वचा चेहरा धोने के बाद खिंची-खिंची सी लगती है। ऐसा लगता है कि स्किन बहुत ज्यादा ड्राई हो चुकी है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो जरूर आप फेस वॉश करते समय कोई गलतियां कर रही होंगी। हम आपको आज अपने इस लेख में बता रहे हैं कि फेस वॉश के दौरान आपको किन गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से-

dry skin

बहुत गरम पानी से चेहरा धोना

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं क‍ि कई लोग चेहरे को साफ करने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करने की गलतियां कर देते हैं, लेकिन सच तो ये है कि गरम पानी स्किन के नेचुरल ऑयल्स को रिमूव करने का काम करता है। ऐसे में हमारी स्किन तुरंत ड्राई हो जाती है। इसके लिए आप हमेशा नॉर्मल पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

लोकल फेस वॉश लगाना

आपको बता दें कि हर फेस वॉश हर स्किन के लिए सही नहीं होता है। कई बार लोग पैसे बचाने के चक्कर में लोकल फेसवॉश खरीद लेते हैं। ऐसे में कई बार ये बहुत ही हार्श निकल जाते हैं। अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है और आप ज्यादा झाग वाला या हार्श फेस वॉश इस्तेमाल कर रही हैं, तो ये आपकी स्किन को और भी ज्यादा ड्राई बना देगा। इसके लिए आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही फेस वॉश खरीदें।

यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: क‍िचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्‍क्र‍ब, ₹15 में म‍िलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्‍वचा

dry skin (1)

बार-बार चेहरा धोना

गर्मी में पसीना आता है और ये आम बात है। ऐसे में अगर आप बार-बार चेहरा धोती हैं तो इससे भी ड्राइनेस बढ़ जाती है। क्योंकि ये स्किन की नेचुरल नमी को खत्म कर देता है। ऐसे में आप दिन में सिर्फ दो बार सुबह और रात के समय ही फेस वॉश करें।

यह भी पढ़ें- DIY Face Mask: कील मुंहासे के दाग को कम कर सकता है यह 1 फेस मास्‍क, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

मॉइस्चराइजर लगाने में देर करना

चेहरा धुलने के बाद आप काफी देर तक मॉइस्चराइजर नहीं लगाती हैं तो भी आपकी स्किन खिंची-खिंची सी लगती है। ऐसे में चेहरा धुलने के एक मिनट के अंदर ही मॉइस्चराइजर या एलोवेरा जेल लगाना सही रहता है। इससे नमी लॉक हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: चेहरे पर लगाएं इस फल का फेस मास्‍क, शीशे जैसी चमक उठेगी स्किन

तो अगर आपकी स्किन भी फेश वॉश के बाद बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती है तो आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।