Wed Apr 1, 2026 | Updated 12:08 PM IST HZ Awards 2026
face mask for pimple marks and acne scars

DIY Face Mask: कील मुंहासे के दाग को कम कर सकता है यह 1 फेस मास्‍क, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

आजकल ज‍िसे देखो उसे कील-मुंहासे हो रहे हैं। ये एक आम समस्या बन गई है, लेकिन सबसे बड़ी द‍िक्‍कत तो तब होती है जब मुंहासे तो ठीक हाे जाते हैं, लेक‍िन ये दाग छोड़ जाते हैं। ये दाग चेहरे की चमक को कम कर देते हैं। अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो हम आपको एक ऐसा फेस मास्‍क बता रहे हैं ज‍िससे ये दाग कम हो सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 14:24 IST

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। खराब खानपान से न केवल उनकी हेल्थ पर असर पड़ रहा है, बल्कि स्किन से भी जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। लोगों के पिंपल्स निकल रहे हैं। स्किन ड्राई हो रही है। इसके अलावा चेहरे की रंगत भी डाउन हो जाती है। ऐसे में अगर कील मुंहासे निकल आते हैं, तो ये भले ही कुछ दिनों में ठीक हो जाएं, लेकिन ये दाग छोड़ जाते हैं।

यही दाग हमारी सुंदरता फीकी कर देती है। इसे छिपाने के लिए लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके बावजूद कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। वहीं कुछ लोग हैवी मेकअप करते हैं। ऐसे में हम आपको एक नेचुरल फेस मास्क के बारे में बता रहे हैं। इससे कील-मुंहासो के दाग कम हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

face mask for pimple marks and acne scars (1)

कौन-सा है ये फेस मास्क?

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का कहना है कि कील मुंहासे के दाग धब्बे को कम करने के लिए आप हल्दी और दही का फेस मास्क बना सकती हैं। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को क्लीन करने में मदद करते हैं। वहीं दही से हमारी स्किन सॉफ्ट बनती है। इससे दाग धब्बे कम होते हैं।

यह भी पढ़ें- कील मुहांसों को कम करने के लिए आजमाएं खास जायफल से बना फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका

कैसे बनाएं ये फेस मास्क?

  • एक चम्मच दही लें
  • उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं
  • दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें
  • आपका फेस मास्क तैयार है

यह भी पढ़ें- चेहरे पर हैं दाने? तो होली खेलने से पहले जान लें ये 3 बातें, वरना बाद में हो सकता है नुकसान

फेस मास्क लगाने का सही तरीका

  • सबसे पहले चेहरे को फेस वॉश से साफ कर लें
  • अब इस मास्क को पूरे चेहरे या सिर्फ दाग वाली जगह पर लगाएं
  • 10-15 मिनट तक इसे ऐसे ही रहने दें
  • फिर सादे पानी से धो लें

face mask for pimple marks and acne scars (2)

हफ्ते में कितनी बार लगाएं?

आप इस फेस मास्क को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो धीरे-धीरे दाग हल्के होने लगेंगे। साथ ही आपकी स्किन भी ग्लोइंग नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: चेहरे पर चुकंदर के 'बर्फ' से करें मसाज, गुलाबी न‍िखार देख हर कोई करेगा तारीफ

इन बातों का रखें ध्यान

  • हल्दी ज्यादा मात्रा में न डालें
  • बहुत ज्यादा रगड़कर चेहरा न धोएं
  • स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- Homemade Night Cream: इन चीजों से मिलकर बनाएं होममेड नाइट क्रीम, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग स्किन

तो अगर आप भी कील-मुंहासों के दाग को कम करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर दाग धब्बे कम होने लगेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।