herzindagi
image

Instant Glow Face Mask: त्‍वचा की 5 समस्‍याओं का 1 इलाज है यह क्रीमी मास्‍क, चेहरे पर आएगा 'शीशे' जैसा ग्लो  

क्‍या आपकी त्‍वचा पर काले धब्‍बे हैं? क्‍या आप डल स्किन से परेशान हैं? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि आज हम आपको बॉलीवुड की फेमस एक्‍ट्रेस शीबा आकाशदीप का एक ऐसा क्रीमी फेस मास्‍क बताने जा रहे हैं, जो आपकी त्‍वचा से जुड़ी 5 समस्‍याओं को ठीक करके चेहरे पर शीशे जैसा ग्‍लो दे सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 20:01 IST

हर महिला का सपना होता है कि उसकी त्वचा बॉलीवुड एक्‍ट्रेस की तरह बेदाग, शाइनी और सॉफ्ट दिखे। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी और तनाव के कारण चेहरा समय से पहले अपना ग्‍लो खोने लगता है। काले धब्बे, आंखों के नीचे काले घेरे और डल स्किन आज की आम समस्याएं बन गई हैं।

क्या आप जानती हैं कि बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप अपनी त्वचा को इतना जवां और चमकदार कैसे रखती हैं? आज हम आपको उनके पिटारे से निकला एक ऐसा 'क्रीमी फेस मास्क' बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन में मौजूद सिर्फ दो चीजों से बनेगा और आपकी त्‍वचा से जुड़ी 5 समस्याओं का जड़ से सफाया कर देगा।

creamy face mask

मैजिक क्रीमी मास्क: 5 समस्याओं का 1 समाधान

यह फेस पैक न सिर्फ आपकी त्वचा को निखारता है, बल्कि इसके 5 जबरदस्‍त फायदे भी हैं।

  • त्वचा में निखार- यह रंगत को साफ करता है।
  • दाग-धब्बों से छुटकारा- झाइयों और निशानों को हल्का करता है।
  • इंस्टेंट ग्लो- पार्टी में जाना हो तो यह तुरंत ग्‍लो देता है।
  • मखमली अहसास- त्वचा को कोमल और स्मूद बनाता है।
  • डार्क सर्कल्स- आंखों के नीचे के काले घेरे कम करता है।

क्रीमी मास्क के लिए जरूरी सामग्री

  • 1 चम्मच मिल्क पाउडर
  • 1 चम्मच आलू का रस 

क्रीमी मास्क बनाने और लगाने का तरीका

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी में 1 चम्मच मिल्क पाउडर लें।
  • इसमें ताजा निकाला हुआ आलू का रस मिलाएं। ध्यान रहे कि आलू को छिलके के साथ ही कद्दूकस करें, क्योंकि असली गुण छिलके में होते हैं।
  • दोनों को अच्छी तरह मिलाकर स्मूथ क्रीमी मास्क तैयार करें।
  • इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद साफ पानी से चेहरा धोएं।

creamy face mask for glow

मिल्‍क पाउडर और आलू के रस के त्‍वचा के लिए फायदे

मिल्क पाउडर और आलू का रस दोनों ही चीजें त्वचा के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये नेचुरल ग्लो बढ़ाने से लेकर दाग-धब्बे कम करने में मदद कर सकती हैं।

मिल्क पाउडर का जादू

  • मिल्क पाउडर में मौजूद लैक्टिक एसिड और फैट स्किन को गहराई से नमी देता है और रूखापन दूर करता है।
  • यह हल्का एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा सॉफ्ट और स्मूद बनती है।
  • नियमित इस्तेमाल से टैनिंग और झाइयां हल्की होने लगती है।
  • झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम दिखने लगती हैं, स्किन टाइट महसूस होती है।

यह भी पढ़ें- पार्लर जैसा निखार अब घर पर, नारियल के बुरादे का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, होगा फायदा

त्वचा के लिए आलू के रस के फायदे

  • दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन कम करता है।
  • धूप से जली त्वचा को ठंडक देता है और रैशेज कम करता है।
  • आलू के रस में कैटेकोल एंजाइम होता है, जो डार्क स्पॉट्स हल्के करता है।
  • डार्क सर्कल्स कम करने में असरदार होता है।
  • स्किन ब्राइटनिंग में मदद करता है।
  • एक्‍स्‍ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और पोर्स को टाइट करता है।

potato-juice-for glow

टिप्‍स

  • नेचुरल चीजें भी कभी-कभी रिएक्शन कर सकती है, इसलिए कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर आपकी त्वचा ज्‍यादा ऑयली, स्किन पर कोई घाव या एक्‍ने हैं, तो इसका इस्तेमाल न करें।
  • मास्क लगाने के बाद अगर आप बाहर जा रही हैं, तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Rice for Skin: त्वचा के लिए ऐसे करें चावल का इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताएं 3 आसान उपाय

प्राकृतिक नुस्खे धीरे-धीरे काम करते हैं। पहली बार में आपको मुलायम त्वचा और हल्का ग्लो मिल सकता है, लेकिन दाग-धब्बों को हटाने और बेहतर रंगत के लिए इसे हफ्ते में 1-2 बार नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।