herzindagi
tamannaah bhatia beauty secret

Tamannaah Bhatia Beauty Secret: ग्‍लोइंग स्‍क‍िन के ल‍िए ये फेस मास्‍क इस्‍तेमाल करती हैं तमन्ना भाटिया, आप भी करें ट्राई

हर कोई चाहता है क‍ि उसकी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आए। इसके ल‍िए आप कुछ घरेलू नुस्‍खे भी अपना सकती हैं। एक्‍ट्रेस Tamannaah Bhatia ज‍िस फेस मास्‍क से अपनी खूबसूरती बढ़ाती हैं, आप भी इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसका इस्‍तेमाल हफ्ते में दो बार करना सही रहता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 16:11 IST

Tamannaah Bhatia Glowing Skin Secret: ग्‍लोइंग स्‍क‍िन की चाहत हर कोई रखता है। हालांक‍ि, इसके ल‍िए आपकी स्‍क‍िन को एक्‍स्‍ट्रा केयर की जरूरत होती है। खानपान पर ध्‍यान देना जरूरी होता है, अच्‍छी नींद लेनी होती है और तो और मेड‍िटेशन भी करना होता है। कुछ लड़क‍ियां खूबसूरत द‍िखने के ल‍िए महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्‍खे अपनाती हैं।

ऐसी कई ह‍िरोइनें भी हैं जो न केवल अपनी एक्‍ट‍िंग के ल‍िए, बल्‍क‍ि अपनी दमकती हुई त्‍वचा के ल‍िए भी जानी जाती हैं। उन्‍हीं में से एक Tamannaah Bhatia भी हैं। एक्‍ट्रेस का चेहरा बिना मेकअप के भी चमकता रहता है। लोगों को लगता है क‍ि ये सब महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट की वजह से है, लेकिन तमन्ना सिंपल होम रेमेडीज का इस्तेमाल करती हैं। हम आपको एक्‍ट्रेस का ब्‍यूटी सीक्रेट बता रहे हैं ज‍िसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।

tamannaah bhatia beauty secret (2)

ये है तमन्ना भाटिया का फेवरेट फेस मास्क

तमन्ना भाट‍िया की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वो बताती हैं कि उन्हें दही और बेसन का मास्क बहुत पसंद है। ये चेहरे को साफ, हाइड्रेटेड और मॉइस्चराइज करने का काम करता है।

यह भी पढ़ें- Eyebrow Dandruff Home Remedies: आइब्रो में होने वाले डैंड्रफ से छुटकारा पाने के ल‍िए अपनाएं ये होम रेमेडीज

बेसन-दही और गुलाब जल का फेस मास्‍क करेगा कमाल

बेसन स्किन के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है और पोर्स को साफ करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लामेट्री गुण रेडनेस और सूजन को कम करने का काम करते ह‍ैं। वहीं दही स्किन को सॉफ्ट बनाता है और हाइड्रेटेड रखता है। साथ ही ये स्‍क‍िन का पीएच बैलेंस बनाए रखता है। इन दोनों के साथ कुछ बूंदें गुलाब जल मिलाने से स्किन को ठंडक मि‍लती है, ज‍िससे हमारी स्‍क‍िन फ्रेश नजर आती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Skin | Hair | health (@simple_home_remedy)

कैसे बनाएं ये फेस मास्क?

  • एक बाउल में दो चम्‍मच बेसन और दो चम्‍मच दही अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब गुलाब जल की बूंदें मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • अगर आप स्क्रब करना चाहती हैं तो बेसन की मात्रा बढ़ा सकती हैं।
  • मास्क को चेहरे और गर्दन पर ब्रश या हाथ से अप्लाई करें।
  • 15 से 20 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

tamannaah bhatia beauty secret (1)

अगर आप स्क्रब की तरह इस्तेमाल कर रही हैं ताे हल्के हाथों से मसाज करते हुए इसे धुलें। चेहरे को साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इस फेस मास्‍क का इस्‍तेमान आप हफ्ते में दो बार कर सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • फेस मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • इसे पहले हाथ या पैर पर लगाकर टेस्‍ट कर सकती हैं।
  • चेहरे को बहुत ज्यादा रगड़ें नहीं।
  • मास्क के बाद मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

इस आसान और नेचुरल फेस मास्क से आप भी तमन्‍ना भा‍ट‍िया जैसी ग्‍लोइंग त्‍वचा पा सकती हैं। हालांक, अगर आपको स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।