Mon Mar 2, 2026 | Updated 07:21 AM IST
herzindagi
image

ढीली स्किन की वजह से हैं परेशान? आजमाएं ये होममेड फेस मास्क

ढीली त्वचा की वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी ढीली स्किन का सामना कर रही हैं, तो घर पर रहकर एक खास फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस मास्क के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 15:34 IST

ढीली त्वचा की वजह से अधिकतर महिलाएं बहुत परेशान रहती हैं। यह न सिर्फ चेहरे की खूबसूरती को कम करता है, बल्कि कॉन्फिडेंस को भी कम कर सकता है, जिससे अधिकतर महिलाएं शर्मिंदगी भी महसूस करती हैं। अगर आप भी ढीली त्वचा की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप ढीली त्वचा को टाइट कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

चेहरे के लिए खास फेस मास्क 

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि चेहरे पर अगर एक पिंपल्स भी हो जाए, तो इससे महिलाएं परेशान होने लगती है, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो स्किन के ढीलेपन की वजह से काफी परेशान रहती हैं और भी तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं।

अब आप घर पर रहकर एक खास फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। यह फेस मास्क आपकी स्किन को टाइट करने में मदद करेगा और चेहरे की खूबसूरती को भी बरकरार रखेगा। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

inside (69)

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- Face Peeling Remedy: चेहरे से निकल रही है स्किन, तो रोजाना रात में सोने से पहले कर ले ये एक काम

फेस मास्क बनाने का तरीका

  • फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप उड़द की दाल को मिक्सर में पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें।
  • अब इस पाउडर में थोड़ी मुल्तानी मिट्टी मिक्स कर दें।
  • दोनों को मिलाने के बाद इसमें ऊपर से जैतून का तेल ऐड कर दें।
  • अब इस मिश्रण में थोड़ा रोज वॉटर मिलाकर इसे अच्छी तरह तैयार कर लें।

    inside (70)

  • अब आपका फेस मास्क बनकर तैयार है, इसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • आप इस फेस मास्क को अपने चेहरे पर 40 मिनट के लिए लगाकर रखें, उसके बाद फेस को साफ पानी से धो ले।
  • अगर आप इस फेस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करे, उसके बाद इसका उपयोग करें।

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स से घर पर बनाएं ये खास क्लींजिंग मास्क, चेहरे पर आएगा फेशियल जैसा ग्लो

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।