herzindagi
image

डल स्किन के लिए घर पर आजमाएं एक खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

अगर आप भी डल स्किन की वजह से परेशान हैं और अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं, इस खास उपाय के बारे में।  
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 12:58 IST

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अक्सर महिलाओं की सबसे बड़ी चिंता चेहरे का रूखापन और बेजान त्वचा होती है, जिसकी वजह से वे काफी परेशान हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी महंगी क्रीम खरीदने के बजाय घर पर रहकर एक खास उपाय तलाश रही हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।  

डल स्किन के लिए उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में महिलाएं कई तरह की स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप भी डल स्किन की वजह से परेशान हैं, तो अब आप पपीता का इस्तेमाल कर घर पर एक खास फेस पैक बना सकती हैं। 

2 - 2026-01-07T183159.440

पपीता से बनाएं फेस पैक

पपीता से बने फेस पैक से आप अपनी स्किन को हाइड्रेट रख सकती हैं साथ ही डल स्किन को भी कम कर सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

यह भी पढ़ें- Winter Face Mask: सर्दियों में गाल फटने की समस्‍या से बचाएंगे ये 2 होममेड फेस पैक, Skin बनी रहेगी मुलायम

पपीता फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • पपीता
  • एलोवेरा
  • कच्चा दूध

पपीता फेस पैक बनाने का तरीका -

  • आप घर पर रहकर आसानी से पपीता का फेस पैक बना सकती हैं।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में मैश किया हुआ पपीता लें।
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा कच्चा दूध मिक्स कर दें।
  • अब इन तीनों सामग्री को अच्छी मिलाकर मिक्स कर फेंट लें।

    1 - 2026-01-07T183201.583

  • अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है, इसे आप अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • इसे चेहरे पर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं और फिर चेहरा पानी से धो लें।
  • आप इस फेस पैक का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फायदा देखने को मिलेगा।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें। 

यह भी पढ़ें- नींबू का रस और गुलाब जल से ऐसे बनाएं खास टोनर, सर्दियों में स्किन को करेगा मॉइश्चराइज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।