herzindagi
image

Winter Face Mask: सर्दियों में गाल फटने की समस्‍या से बचाएंगे ये 2 होममेड फेस पैक, Skin बनी रहेगी मुलायम

Homemade Face Packs for Dry Cheeks: सर्दियों में चलने वाली ठंडी हवा अक्सर चेहरे को ड्राई कर देती है, जिससे त्वचा फटने और खिंचने लगती है। अगर आपका चेहरा भी फटने लगे हैं, तो इस लेख में बताए गए फेस पैक तैयार कर लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-06, 18:20 IST

Face Pack For Dry Cheeks: सर्दी का मौसम अपने साथ ठंडी और रूखी हवाएं लेकर आता है, जो अक्सर हमारी स्किन की नेचुरल नमी को सोख लेती है। इस मौसम में सबसे ज्यादा असर चेहरे और गालों पर दिखता है, जिससे त्वचा फटने लगती है, खुरदरी हो जाती है। कई बार तो चेहरे पर लालिमा या जलन भी होने लगती है। अब ऐसे में लोग इससे बचने के लिए बाजार में मिलने वाली महंगी क्रीम खरीद कर लाते हैं, लेकिन कई बार इसमें मौजूद केमिकल के कारण त्वचा को और ज्यादा नुकसान पहुंचता है।

ऐसे में घरेलू नुस्खे सबसे कारगर साबित होते हैं। घर पर बने फेस पैक न केवल चेहरे के फटने की समस्या को रोकते हैं, बल्कि स्किन को अंदर से पोषण देकर उसे पूरे दिन कोमल और चमकदार बनाए रखते हैं। इस लेख में आज मैं आपको खुद इस्तेमाल किए गए दो फेसपैक के बारे में बताने जा रही हूं।

शहद-कॉफी फेस पैक

honey coffee face pack

सर्दियों में फटे गालों के लिए आप शहद, कॉफी और दही का फेस पैक बना सकती हैं। इसमें मौजूद फैट्स त्वचा को मॉइस्चराइज करते हैं, जबकि शहद नमी को लॉक करने का काम करता है।

जरूरी सामग्री

  • शहद
  • दही
  • कॉफी

फेस पैक बनाने का तरीका

  • फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी लें।
  • अब इसमें आधे चम्मच से थोड़ा कम कॉफी पाउडर डालें।
  • इसके बाद इसमें शहद और दही डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • फिर तैयार हुए पेस्ट को 2 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद फेसवॉश करके चेहरे को साफ कपड़े से पोंछे।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • समय पूरा होने के बाद नॉर्मल पानी से हल्के हाथ से रगड़ते हुए धुलें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें पपीता और मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका

केला और मलाई का लगाएं फेसपैक

 banana malai face mask

केला विटामिन और पोटैशियम से भरपूर होता है, जो बेजान त्वचा में जान फूंक देता है। वहीं मलाई चेहरे को मुलायम बनाने का काम करता है।

जरूरी सामग्री

  • केला
  • मलाई
  • शहद

फेस पैक बनाने का तरीका

  • फेसपैक बनाने के लिए एक कटोरी में आधा केला लें।
  • अब इसे मैश करके उसमें मलाई और 2 बूंद शहद डालें।
  • फिर इन सभी चीजों को मिलाकर पैक तैयार करें।
  • अब तैयार पैक को चेहरे पर लगाकर 5-7 मिनट के छोड़ें।
  • समय पूरा होने के बाद हल्के हाथ से मसाज करते वक्त धुलें।

सर्दियों में स्किन केयर करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • चेहरा धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल न करें, इससे त्वचा और ज्यादा फटती है। हमेशा गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
  • दिन में पर्याप्त पानी पिएं, जिससे त्वचा अंदर से हाइड्रेटेड रहे।
  • बाहर निकलने से पहले चेहरे पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

इसे भी पढ़ें- महंगे फेस वॉश को कहें बाय-बाय, पिम्पल्स कम करने एक लिए ऐसे इस्तेमाल करें 'कच्चा दूध'

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik, gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।