
Valentine's Week 2026 की शुरुआत होने वाली है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलने वाला ये वीक हर कपल के लिए बहुत ही खास होता है। इन सबमें Valentine's Day का दिन तो सबसे ज्यादा खास होता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए कपल्स कई तरह की प्लानिंग करते हैं। लड़कियां तो खूबसूरत दिखने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदती हैं या ताे पार्लर जाकर तैयार होती हैं।
ऐसे में अगर आप नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं तो ओट्स से बना फेस मास्क आपके लिए परफेक्ट रहेगा। अभी आपके पास 15 दिनों का टाइम है। ऐसे में ये घरेलू नुस्खा आपके काम आ सकता है। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर इसके बारे में बता रही हैं।
-1769771459294.jpg)
सबसे पहले 2 चम्मच ओट्स को पीसकर पाउडर बना लें। अब इसमें एक-एक चम्मच दही और शहद मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अपने चेहरे और गर्दन को हल्के गुनगुने पानी से धो लें और साफ कपड़े से पोछ लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए इसे लगा रहने दें। बाद में हल्के गुनगुने पानी से चेहरे और गर्दन को साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Lipstick की सही शेड चुनने के लिए ट्राई करें Korean Finger Tip हैक, हर स्किन टोन पर जमेगा रंग
यह भी पढ़ें- Apple Peel for Glowing Skin: फेंकने के बजाय सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल, शीशे जैसा चमक जाएगा चेहरा
अगर आप इस मास्क को हफ्ते में 3 से 4 बार इस्तेमाल करती हैं तो Valentine's Day 2026 तक आपको गजब का निखार मिल जाएगा। इससे चेहरे की रंगत निखर कर सामने आएगी और स्किन भी फ्रेश दिखेगी।
-1769771469201.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्टार्स जैसा चमकता हुआ चेहरा चाहिए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल
ओट्स फेस मास्क से आपको न सिर्फ Valentine’s Day तक दमकता चेहरा मिलेगा, बल्कि ये मास्क लंबे समय तक आपकी स्किन को हाइड्रेटेड रखेगा। ये मास्क हर स्किन टोन के लिए सेफ है। आज से ही इस मास्क को लगाना शुरू कर दें। 15 दिनों में आपका चेहरा फ्रेश, दमकता और सुंदर दिखने लगेगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।