
ईद-उल-फितर का त्योहार कल है और हर महिला की ख्वाहिश होती है कि इस दिन चेहरा चांद की तरह रोशन नजर आए। अगर आप नेचुरल निखार चाहती हैं, तो बाजार के महंगे फेशियल और केमिकल वाली क्रीम्स नहीं, आपकी रसोई में मौजूद दो चीजें ही काफी हैं।
मैंने खुद इन नुस्खों को आजमाया है। सिर्फ हफ्ते में दो बार इनके इस्तेमाल से न सिर्फ चेहरे पर गजब का ग्लो आया, बल्कि फाइन लाइंस भी कम होने लगीं। सबसे खास बात यह है कि ये नुस्खे पूरी तरह नेचुरल हैं, इसलिए इनसे स्किन को कोई साइड इफेक्ट नहीं होता।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर स्किन केयर को नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ईद जैसे खास मौके पर हर कोई फ्रेश और दमकती त्वचा चाहता है। ऐसे में घरेलू उपाय सबसे सुरक्षित और असरदार विकल्प साबित होते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं, बल्कि मुलायम, हाइड्रेटेड और हेल्दी भी बनाते हैं।
अगर आपकी स्किन डल, थकी हुई या बेजान लग रही है, तो चीजों को अपनाकर आप कुछ ही दिनों में फर्क महसूस कर सकती हैं। आइए किचन के इन 2 इंग्रेडिएंट्स के बारे में जानते हैं, जो आपकी स्किन को ईद से पहले नेचुरल ग्लो दे सकते हैं।

हल्दी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि त्वचा की रंगत सुधारने के लिए सदियों से इस्तेमाल की जा रही है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह मुंहासों को कम करती है, काले धब्बों को हल्का करती है और त्वचा की इलास्टिसिटी को बरकरार रखती है जिससे उम्र का असर कम दिखता है।
इसके एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं, जो समय से पहले आने वाली झुर्रियों को रोक सकते हैं।
दूध त्वचा के लिए संपूर्ण आहार की तरह है। इसमें लैक्टिक एसिड (AHA), विटामिन A, D, B12 और प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। दूध एक अच्छा नेचुरल क्लींजर है, जो पोर्स की गहराई से सफाई करता है। लैक्टिक एसिड डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को स्मूथ और शाइनी बनाता है।
दूध में मौजूद फैट और प्रोटीन त्वचा की नमी को लॉक कर देते हैं, जिससे चेहरा ड्राई नहीं होता और कोमल बना रहता है।

अगर आप ईद तक बेदाग निखार चाहती हैं, तो इन दोनों को मिलाकर असरदार फेस पैक तैयार करें।
यह भी पढ़ें- Flawless Skin Tips: स्किन को फ्लॉलेस बनाने के लिए आजमाएं ये खास टिप्स, बिना पार्लर के ग्लो करेगा चेहरा
अच्छे रिजल्ट के लिए हमेशा कच्चे दूध का इस्तेमल करें। अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा ड्राई है, तो इस पैक में आधा चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। ईद की सुबह तक आपकी स्किन मखमली और ग्लोइंग हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मिलेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप
इन घरेलू उपायों को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों को लेकर अलग तरीके से रिएक्ट करती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।