Sat Feb 21, 2026 | Updated 08:16 AM IST
herzindagi
face cleanup at home

Face Cleanup: ₹10 में मि‍लेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप

Beauty Tips: आज के समय में खूबसूरती बढ़ाने के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट मिल जाते हैं। महंगे क्रीम, सीरम और फेस वॉश भले तुरंत असर दिखाते हैं, लेकिन इनमें केमिकल्स म‍िले होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि‍ कुछ घरेलू नुस्‍खे अपनाए जाएं। हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं ज‍िससे 10 रुपये से भी कम में आपका काम हो जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 14:45 IST

Face Cleanup Tips: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या-कुछ नहीं करती हैं। कुछ बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करती हैं। इसके बावजूद कुछ खास फर्क देखने को नहीं मिलता है। ऊपर से इनमें केमिकल भी मिला होता है। वहीं, कुछ घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। इसे अपनाने से तुरंत तो नहीं, लेकिन नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर असर दिखता है।

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया कि अगर पार्लर जैसा निखार घर पर पाना चाहती हैं तो कुछ नॉर्मल चीजों से भी चेहरे को साफ और फ्रेश बनाया जा सकता है। खास बात तो ये है कि 10 रुपये से भी कम में आपका फेस क्लीनअप हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसे-

face cleanup at home (1)

फेस क्लीनअप के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत (Face Cleanup At Home)

आपको बता दें कि नींबू, बेसन, दूध और चीनी, ये सभी लगभग सभी घरों में आसानी से मिल जाती हैं। अगर आप सही तरीके से फेस क्लीनअप के लिए इनका इस्तेमाल करेंगी तो रिजल्ट बेहतर मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Hydra Facial घर पर सिर्फ ₹50 में करें, वैलेंटाइन डे पर हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

पहले करें फेस क्लींजिंग

कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले चेहरे को क्लीन करना सबसे जरूरी है। दिनभर की धूल, पसीना और गंदगी पोर्स में जमा हो जाती है। ऐसे में इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल लें और उसमें कुछ बूंद नींबू का रस मिला लें। अब कॉटन से इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। इससे गंदगी साफ होगी।

हल्की स्क्रबिंग भी करें

स्क्रबिंग से डेड स्किन हटती है और चेहरा भी स्मूद नजर आता है। ऐसे में एक चम्मच दूध में थोड़ा पिसी हुई चीनी मिलाएं। इसे चेहरे पर कम से कम 2 मिनट के लिए स्क्रब करें। इससे स्किन साफ होगी।

घर का फेस पैक लगाएं

अब पोर्स को नॉर्मल करने और त्वचा को पोषण देने के लिए पैक लगाना भी जरूरी है। इसके लिए एक कटोरी में बेसन लें। उसमें थोड़ा शहद और चुटकी भर हल्दी मिला लें। जरूरत हो तो थोड़ा दूध डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

face cleanup at home (2)

फेस क्लीनअप से मिलेंगे ये फायदे

  • चेहरा क्लीन और फ्रेश लगेगा
  • डेड स्किन हटेगी
  • चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा
  • स्किन में नमी बनी रहेगी

यह भी पढ़ें- Face Cleanser: चेहरे की चमक को नेचुरली बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चे दूध से बना फेस क्लींजर, जानें इसके सही फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

  • हफ्ते में दो बार ही इस्तेमाल करें
  • स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें
  • स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो तो डॉक्टर से सलाह लें

तो अगर आप भी सस्ते में फेस क्लीनअप करना चाहती हैं तो पार्लर जाने के बजाय घर पर ही इन तरीकों से क्लीनअप कर सकती हैं। इससे 10 रुपये से भी कम में आपको गजब का निखार मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।