
महिलाएं अपने चेहरे का ध्यान काफी रखती हैं। इसी वजह से वो अक्सर कुछ न कुछ प्रोडक्ट चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, ताकि चेहरे का ग्लो लंबे समय तक बना रहे। ऐसे में आप भी चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की डलनेस कम हो जाती है। आइए ब्यूटीशियन रजनी निगम से जानते हैं कि टमाटर के इस्तेमाल से आप घर पर फेशियल कैसे कर सकती हैं और चेहरे के निखार को दोगुना कैसे कर सकती हैं, ताकि आपके चेहरे का ग्लो भी लंबे समय तक बना रहे।
टमाटर में विटामिन-सी, विटामिन-ए और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल एसिड त्वचा के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करते हैं और बंद पोर्स को गहराई से साफ करते हैं। यह एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है, जो सनटैन हटाने और चेहरे को तुरंत ब्राइट बनाने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें- कॉफी पाउडर को इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल, डार्क सर्कल्स हो जाएंगे कम
खूबसूरत दिखने के लिए हमेशा महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती। टमाटर एक बेहतरीन ब्यूटी इंग्रीडिएंट है। हफ्ते में सिर्फ एक बार इस 15 मिनट के तरीके को अपनाएं और खुद फर्क महसूस करें। इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी।
यह भी पढ़ें- Fruit Facial at Home: अब घर मिलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस इन फलों से करें फेशियल; चेहरे पर आएगा नूरानी निखार
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।