-1773044582595.webp)
Glowing Skin With Homemade Facial: हर कोई खूबसूरत दिखने की चाहत रखता है। खूबसूरत दिखने के लिए लड़कियां और महिलाएं क्या-कुछ नहीं करती हैं। कुछ बाजार से महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदकर इस्तेमाल करती हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे ट्राई करती हैं। घरेलू नुस्खे से तुरंत तो नहीं, लेकिन नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर असर जरूर दिखता है। खास बात तो ये है कि इसके इस्तेमाल से स्किन को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता है क्योंकि ये पूरी तरह से नेचुरल होते हैं।
कई लोग हर महीने इंस्टेंट ग्लो के लिए पार्लर जाकर फेशियल कराते हैं। इस पर हजारों रुपये भी बर्बाद होते हैं। हालांकि, आप मात्र 10 रुपये से भी कम सामान में घर पर फेशियल कर सकती हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बता रही हैं कि सिर्फ कच्चा दूध और शहद से आप घर पर ही फेशियल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

फेशियल करने के सबसे पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। चेहरा साफ होने के बाद तौलिए से हल्के हाथों से पोंछ लें। अब आपकी स्किन फेशियल के लिए तैयार है।
यह भी पढ़ें- पार्लर जैसा निखार अब घर पर, नारियल के बुरादे का ऐसे करें चेहरे के लिए इस्तेमाल, होगा फायदा
अब एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच कच्चा दूध ले लीजिए। अब कॉटन से दूध को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लीजिए। अब हल्के हाथों से कम से कम दो मिनट तक मसाज करिए। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। आपको बता दें कि कच्चा दूध स्किन की गहराई से सफाई करता है।
ऊपर बताए गए प्रॉसेस को पूरा करने के बाद 1 चम्मच शहद लीजिए और इसे चेहरे पर हल्के हाथों से लगा लें। लगभग 5 मिनट तक गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। शहद स्किन को नमी देने का काम करता है। इससे स्किन ज्यादा सॉफ्ट लगती है। मसाज करने के बाद सादे पानी या फिर गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मिलेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप
अब एक छोटी कटोरी में एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिला लें। इस पैक को करीब 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
अब आप सोच रही होंगी कि फेशियल करने के बाद क्या करना चाहिए तो आपको बता दें कि कच्चा दूध और शहद दोनों ही स्किन को नमी देने का काम करते हैं। इसलिए स्किन पहले से ही सॉफ्ट नजर आती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कोई हल्का मॉइश्चराइजर लगा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Lipstick Side Effects: क्या आप भी रोज लगाती हैं लिपस्टिक? होंठों को काला होने से बचाने के लिए याद रखें ये 5 बातें
-1773044937969.jpg)
यह भी पढ़ें- Korean Beauty Tips: ग्लास स्किन चाहिए, तो Tiger Grass का ऐसे करें इस्तेमाल
तो अगर आप पार्लर में हजारों रुपये खर्च करने के बजाय घर पर ही नेचुरल तरीके से फेशियल करना चाहती हैं तो आप ये तरीका अपना सकती हैं। इससे आपको नेचुरल निखार मिलेगा।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।