herzindagi
homemade bleach for instant glow

शादी में जाने से पहले चेहरे पर लगा लें ये Homemade Bleach, तुरंत आएगा न‍िखार

अगर आपको कहीं शादी या पार्टी में जाना है और आप ब‍िना पार्लर जाए न‍िखार पाना चाह‍ती हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। हम आपको नेचुरल ब्‍लीच के बारे में बता रहे हैं ज‍िससे आपको तुरंत न‍िखार म‍िलेगा। खास बात तो ये है क‍ि इन्‍हें बनाने के ल‍िए आपको क‍िसी स्‍पेशल इंग्रीड‍िएंट की जरूरत नहीं पड़ेगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-16, 15:34 IST

Homemade Bleach To Get Instant Glow: हर कोई चाहता है क‍ि उसकी स्‍क‍िन ग्‍लोइंग नजर आए। इसके ल‍िए ज्‍यादातर लड़क‍ियां और मह‍िलाएं महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करती हैं। इसके बावजूद कोई खास असर नहीं नजर आता है। वहीं जब कहीं शादी या पार्टी में जाने की बात आती है तो उन्‍हें पार्लर जाना पड़ जाता है। हालांक‍ि, कई लोगों के पास पार्लर जाने का समय नहीं होता है।

ऐसे में आप चाहें तो घर पर बना नेचुरल ब्‍लीच इस्‍तेमाल कर सकती हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर बता रही हैं क‍ि किचन में रखी कुछ आसान चीजों से आप चेहरे पर नेचुरल निखार पा सकती हैं। आज हम आपको घर पर ब्‍लीच बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हें-

चावल के आटे और दही से बनाएं होम मेड ब्‍लीच

चावल का आटा स्किन को साफ करने में मदद करता है। साथ ही स्‍क‍िन को भी ग्‍लोइंग बनाता है। वहीं दूसरी ओर दही में मौजूद नेचुरल गुण स्किन को सॉफ्ट रखते हैं और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं।

korean glass skin care (1)

कैसे बनाएं ब्‍लीच?

एक चम्मच चावल के आटे काे एक से डेढ़ चम्‍मच फ्रेश दही में म‍िलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। अब इसे लगाने के ल‍िए सबसे पहले चेहरे को धो लें। इसके बाद इस पेस्‍ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं। करीब 10 म‍िनट बाद हल्‍के हाथों से मसाज करते हुए चेहरे को साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- Homemade Toner: सर्दियों में चेहरे की चमक लौटाएंगे 4 देसी टोनर, घर पर बनाना है बेहद आसान

क्‍या हैं इस नेचुरल ब्‍लीच के फायदे?

  • चेहरे की डलनेस कम होती है
  • हल्का सा इंस्टेंट ग्लो आता है
  • स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है
  • रेगुलर इस्तेमाल से टैनिंग कम दिखती है

बेसन और दूध से पाएं इंस्टेंट ब्राइटनेस

अगर आपके पास चावल का आटा नहीं है तो बेसन और दूध से भी आप नेचुरल ब्लीच जैसा न‍िखार पा सकती हैं। ये तरीका भी शादी या क‍िसी पार्टी में जाने से पहले ट्राई कर सकती हैं।

कैसे बनाएं?

एक चम्मच बेसन में जरूरत के ह‍िसाब से कच्‍चा दूध म‍िला लें। दोनों को मिलाकर पतला सा पेस्ट बनाएं। अब इसे चेहरे पर पतली लेयर में लगाएं और 10 म‍िनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

इसके फायदे भी जानें

glowing skin

इन बातों पर दें ध्‍यान

  • पार्टी में जाने से ठीक पहले पहली बार कुछ नया न लगाएं
  • स्किन पर ज्यादा देर तक पेस्ट न छोड़ें
  • चेहरा साफ करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं
  • इन्‍हें लगाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: टूटते बालों से छुटकारा द‍िलाएंगे ये 3 ग्रीन इंग्रीडिएंट्स, रातों-रात दिखेगा असर

तो अगर आप भी ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल न‍िखार पाना चाहती हैं तो ये नेचुरल ब्‍लीच ट्राई कर सकती हैं। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आपको र‍िजल्‍ट भी अच्‍छा ही म‍िलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।