herzindagi
Night Skincare Routine For Korean Glass Skin

Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, म‍िलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्‍वचा

Night Skincare Routine For Korean Glass Skin: खूबसूरत और ग्‍लोइंग त्‍वचा पाने के ल‍िए जरूरी है क‍ि आप केमि‍कल वाले प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने के बजाय घरेलू नुस्‍खे ट्राई करें। इससे आप कम बजट में Korean Glass Skin जैसी त्‍वचा पा सकती हैं। हम आपको एक ऐसे नेचुरल फेसवॉश के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप नाइट स्‍क‍िनकेयर में शाम‍िल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 15:42 IST

Korean Glass Skin: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में धूल, प्रदूषण और तनाव के कारण हमारी स्किन पर बुरा असर पड़ रहा है। कई लोगों को टैनिंग की समस्या हो जाती है तो कुछ लोगों के चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लड़कियां और महिलाएं महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इन दिनों कोरियन ग्लास स्किन हर कोई पाना चाहता है।

ऐसे में आप भी रात को सही तरीके से स्किन को कोरियन स्टाइल में साफ कर सकती हैं। रात की स्किन केयर में केमिकल वाले फेस वॉश की जगह घर पर बना ये नेचुरल फेस वॉश आपके लिए सही रहेगा। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर इस फेस वॉश के बारे में बता रही हैं-

Night Skincare Routine For Korean Glass Skin (1)

ट्राई करें चावल के आटे से बना फेस वॉश? (Rice Flour Face Wash For Korean Glass Skin)

रात में हमारी त्वचा खुद को रिपेयर करती है। अगर सोने से पहले आपने चेहरे की ठीक तरह से सफाई कर ली तो हमारी त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और डेड स्किन हट जाते हैं। यही वजह है कि कोरियन स्किन केयर में भी माइल्ड क्लींजिंग पर ज्यादा फोकस किया जाता है। इसके लिए चावल के आटे से बना नेचुरल फेस वॉश एकदम सही रहेगा।

कैसे बनाएं चावल के आटे से फेस वॉश? (How To Make Natural Face Wash For Korean Skin)

चावल के आटे का फेस वॉश बनाना बहुत आसान है। आपको सब कुछ घर में ही मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare Tips: शीशे जैसा चमकने लगेगा चेहरा, बस रूटीन में शामिल करें ये कोरियन ब्यूटी इंग्रीडिएंट्स

  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 2 से 3 चम्मच गुलाब जल
  • 1 चम्मच दूध
  • 1 चम्मच शहद

ये है फेस वॉश बनाने और लगाने का तरीका (Fice Flour Face Wash Making Tips)

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी में चावल का आटा लें।
  • इसके बाद इसमें गुलाब जल और दूध मिलाएं।
  • अब एक स्मूद पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद शहद डालकर हल्का गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
  • रात में सोने से पहले चेहरे को पहले धो लें।
  • अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • कम से कम 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें।
  • इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे काे साफ कर लें।
  • अब मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

Night Skincare Routine For Korean Glass Skin (2)

चावल के आटे से बने फेस वॉश के फायदे (Benefits Of Rice Flour Face Wash)

  • चावल का आटा स्किन की गहराई से सफाई करता है।
  • स्किन पर जमा हुई गंदगी हटाने में मदद करता है।
  • दूध से स्किन को पोषण मिलता है, इससे स्किन सॉफ्ट बनती है।
  • गुलाब जल चेहरे को फ्रेश महसूस कराता है और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है।
  • शहद त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और नमी बनाए रखता है।

अगर आप इस फेस वॉश का नियमित रूप से इस्तेमाल करती हैं तो मुंहासों की समस्या कम हो सकती है और दाग-धब्बे भी हल्के नजर आने लगते हैं। साथ ही आपको Korean Glass Skin जैसी चमकती हुई त्वचा मिलती है।

कितनी बार करें इस्तेमाल? (Uses Of Rice Flour Facewash)

इस नेचुरल फेस वॉश को हफ्ते में आप कम से कम तीन बार रात के समय जरूर इस्तेमाल करें। कुछ ही हफ्तों में आप देखेंगी कि आपकी स्किन साफ, मुलायम और हेल्दी नजर आने लगेगी। हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Korean Beauty Secret: कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन चाहिए, तो फॉलो करें 4-2-4 रूल

तो अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसी चमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो ये फेस वॉश ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई समस्या है तो पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।