Sat Mar 28, 2026 | Updated 09:25 AM IST HZ Awards 2026
image

पार्लर का Cleanup छोड़िए, घर पर ₹15 में करें फेशियल और पाएं Korean Skin Glow

फेशियल में क्लींजिंग, स्क्रबिंग, स्टीमिंग, फेस पैक और मॉइश्चराइजिंग जैसे 5 जरूरी स्टेप्स शामिल होते हैं। अगर आप घर पर फेशियल करती हैं तो कच्चा दूध, शहद, बेसन और एलोवेरा जैसी प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। इस आसान घरेलू फेशियल से त्वचा साफ, मुलायम और चमकदार बनती है, जिससे बिना महंगे पार्लर जाए आपको कोरियन ग्लास स्किन जैसा नेचुरल ग्लो मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-26, 19:36 IST

ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं पाना चाहता है। हर कोई अपनी स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय करता है। खासतौर पर लड़कियां अपनी त्वचा पर कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करती हैं जिससे उनकी त्वचा जवां बनी रहे। लड़कियां महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल ग्लोइंग स्किन के लिए करती हैं, लेकिन पार्लर में फेशियल और क्लीनअप करवाना काफी महंगा पड़ता है जो आपके बजट से बाहर भी होता है और बाहर फेशियल करवाने से केमिकल का इस्तेमाल करने से स्किन पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है। हर महीने पार्लर जाना हर किसी के लिए संभव भी नहीं होता है। ऐसे में अगर आप से कहा जाए कि आप पार्लर जैसा ग्लो अब घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके पा सकती हैं, तो ये आपके लिए काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आइए आपको बताते हैं घर पर कम पैसों में ही फेशियल करने का आसान तरीका।

Step-1 सबसे पहले करें क्लींजिंग

cleansing step of facial

फेशियल के स्टेप्स के लिए सबसे पहले चेहरे को साफ करना जरूरी होता है जिससे चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को निकाला जा सके।
इसके लिए आप 1 चम्मच कच्चा दूध लें और एक कॉटन की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं। 2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर चेहरा अच्छी तरह से पानी से धो लें। कच्चा दूध आपके चेहरे की गंदगी को साफ करने और जमा गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यह एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है, इसलिए इसके इस्तेमाल से त्वचा के ग्लो आ जाता है।

यह भी पढ़ें- Face Cleanup: ₹10 में मि‍लेगा फेशियल जैसा निखार, बस इन 4 चीजों से करें फेस क्लीनअप

Step 2 चेहरे की स्क्रबिंग करें

फेशियल के दूसरे स्टेप में चेहरे को स्क्रब करना शामिल होता है। जब आप घर पर फेशियल करने जा रही हैं, तो एक चम्मच चीनी और 1 चम्मच शहर को आपस में मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अब इसे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद मसाज करते हुए चेहरे को स्क्रब करें। इससे आपकी डेड स्किन हटती है और चेहरा साफ दिखने लगता है। ध्यान रखें आपको ज्यादा तेज स्क्रब नहीं करना चाहिए, नहीं तो स्किन डैमेज हो सकती है। चेहरे को स्क्रब करने से ब्लैकहेड्स और डेड स्किन हटने लगती है और चेहरा स्मूद लगने लगता है।

face scrub

Step 3 चेहरे पर स्टीम लें

फेशियल में स्टीम बहुत जरूरी स्टेप होता है क्योंकि इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं। स्टीम लेने के लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और 3 से 5 मिनट चेहरे पर स्टीम लें। अगर आप चाहें तो पानी में नींबू के छिलके भी डाल सकती हैं। स्टीम लेने से जमा गंदगी भी बाहर निकलने लगती है और स्किन क्लीन हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Facial Hair Removal Mask: बिना दर्द के हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल, घर पर बनाएं ये फेशियल हेयर रिमूवल मास्क

Step 4-फेस पैक लगाएं

फेशियल का चौथा स्टेप चेहरे पर फेस पैक लगाना होता है। इसके लिए आप चेहरे पर 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और 2 से 3 बूंद नींबू की डालकर फेसपैक तैयार करें और उसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगा रहने दें। आप चेहरे पर ज्यादा ग्लो के लिए एक चुटकी हल्दी भी फेस पैक में डाल सकती हैं। जब फेस पैक सूख जाए तो हल्के हाथ से मसाज करते हुए इसे अच्छी तरह से धो लें।
यह फेस पैक स्किन को टाइट करता है और दाग-धब्बे कम करता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो बढ़ता है।

facepack facial step

Step 5- मॉइश्चराइजिंग

फेशियल के बाद स्किन को मॉइश्चराइज करना बहुत ज्यादा जरूरी माना जाता है। आप फेशियल होने के बाद चेहरे में मॉइश्चराइजिंग जरूर करें। अगर आपको एलोवेरा सूट करता है तो आप एलोवेरा जेल से 2 मिनट चेहरे पर मसाज करें। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और Korean ग्लास स्किन जैसा ग्लो आता है।

इस फेशियल में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें घर पर आसानी से मिल जाती हैं और इनकी कीमत 15 रुपये से भी कम है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और चेहरा हमेशा चमकता रहेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।