Fri Apr 10, 2026 | Updated 04:04 AM IST HZ Awards 2026
fruit facial at home for glowing skin

Fruit Facial at Home: अब घर म‍िलेगा पार्लर जैसा ग्लो, बस इन फलों से करें फेशियल; चेहरे पर आएगा नूरानी न‍िखार

गर्मियों में धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण हमारी स्‍क‍िन बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाते हैं। आप चाहें तो घर पर ही नेचुरल तरीके से फेशियल करवा सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बचेंगे और स्किन को कोई नुकसान भी नहीं हाेगा। हम आपको घर पर फ्रूट फेश‍ियल करने का तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-07, 15:45 IST

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों में स्किन और बालों से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। चेहरे की बात करें तो इस मौसम में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। दरअसल, धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण हमारी स्किन बेजान और डल सी नजर आने लगती है। ऐसे में लोग इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। वहीं, कुछ लोग पार्लर जाकर महंगे फेशियल और क्लीनअप करवाते हैं।

लेकिन अगर हम कहें कि आप घर पर ही कुछ फ्रूट्स की मदद से फेशियल कर सकती हैं, तो क्या आप मानेंगी? जी हां, गर्मियों में ज्यादातर घरों में फल जरूर मंगाए जाते हैं। आप इनसे घर बैठे फेशियल कर चेहरे की रंगत निखार सकती हैं। लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया है कि आप कैसे घर बैठे फ्रूट फेशियल कर सकती हैं? इससे आपके हजारों रुपये बच जाएंगे। आइए जानते हैं-

Glowing skin tips (4)

सेब से करें क्लींजिंग

फेशियल करने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि चेहरे को साफ कर लें। इसके लिए सेब को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। अब कॉटन की मदद से इस रस को चेहरे पर लगाएं। 2 से 3 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। इससे स्किन पर जमी गंदगी साफ होती है। आपका चेहरा भी फ्रेश नजर आता है।

केला और शहद से करें स्क्रब

क्लींजिंग के बाद चेहरे को स्क्रब करना भी बहुत जरूरी होता है, ताकि डेड स्किन हट जाए। इसके लिए आधे पके हुए केले में एक चम्मच शहद मिलाएं। अब हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आएगी। साथ ही चेहरे की रंगत भी सुधरेगी।

पपीते से करें मसाज

स्क्रबिंग के बाद चेहरे पर मसाज करना भी बहुत जरूरी होता है, क्योंकि मसाज से स्किन को पोषण मिलता है। इसके लिए एक पके हुए पपीते को मैश कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। इससे आपकी स्किन क्लीन और ब्राइट नजर आती है।

संतरे और दही का लगाएं फेस पैक

फेशियल का आखिरी स्टेप फेस पैक ही होता है। इसके लिए एक चम्मच संतरे का रस लें। इसमें एक चम्मच दही मिला लें। अब इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा लें। इसके बाद पानी से चेहरे को धो लें। इससे स्किन टाइट और ग्लोइंग नजर आती है।

fruit facial at home for glowing skin (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • फेशियल करने से पहले चेहरे को साफ जरूर करें
  • बहुत ज्यादा जोर से चेहरे को रगड़े नहीं
  • हर महीने एक बार ही फेशियल करें
  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

तो अगर आप भी पार्लर जाकर महंगे फेशियल करवाती हैं, तो एक बार घर पर ऊपर बताए गए तरीकों से फेशियल करके देखें। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।