Tue Mar 31, 2026 | Updated 04:21 PM IST HZ Awards 2026
homemade face spray

Homemade Face Spray: चिलचिलाती धूप में भी चेहरा रहेगा गुलाब सा फ्रेश, बस घर पर बनाएं ये फेस स्प्रे

गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा असर हमारी स्किन पर ही देखने को म‍िलता है। धूप, पसीना और धूल-प्रदूषण की वजह से चेहरा जल्दी ऑयली, चिपचिपा और डल दिखने लगता है। अगर आप भी इस समस्‍या से जूझ रही हैं, तो आप घर पर ही नेचुरल फेस स्प्रे बना सकती हैं। इससे आपकी स्‍क‍िन को ठंडक और फ्रेशनेस म‍िलेगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-31, 12:12 IST

गर्मी का मौसम आते ही सेहत का ज्यादा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही हमारी स्किन और बालों को भी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है। चेहरे की बात करें तो धूल, प्रदूषण, धूप और पसीने के कारण ये बेजान हो जाती है। कई बार तो हमारा चेहरा इतना डल लगता है कि हमें बाहर जाने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में बार-बार चेहरा धोने का मन करता है।

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं, तो अगर आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों से एक ऐसा फेस स्प्रे बना सकती हैं, जो आपके चेहरे को पूरे दिन ठंडक और फ्रेशनेस देगा। खास बात ये है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं। मुश्किल से आपका 5 रुपये इसमें खर्च होगा। आइए जानते हैं-

homemade face spray (1)

कैसे बनाएं घर पर फेस स्प्रे?

इस फेस स्प्रे को बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता। इसके लिए आपको ये चीजें चाहिए-

  • 1 छोटा खीरा
  • 1-2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • थोड़ा सा पानी

यह भी पढ़ें- Homemade Cream: ₹10 में घर पर बनाएं गर्मियों वाली ये क्रीम, चेहरे की डलनेस हाेगी कम

बनाने का तरीका भी जानें

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें
  • अब इस रस में एलोवेरा जेल मिलाएं
  • इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स करें
  • अब इसे एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें
  • आपका होममेड फेस स्प्रे तैयार है

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

कैसे करें इस्तेमाल?

  • जब भी चेहरा थका हुआ या गर्म लगे तो इसे चेहरे पर स्प्रे करें
  • इसे आप दिन में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकती हैं
  • स्प्रे करने के बाद चेहरे को खुद ही सूखने दें

homemade face spray (2)

क्या फायदे मिलेंगे?

आपको बता दें कि खीरा स्किन को ठंडक देता है, जिससे धूप की गर्मी से राहत मिलती है। वहीं, एलोवेरा जेल की बात करें तो इसके इस्तेमाल से हमारी स्किन हाइड्रेटेड रहती है। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो चेहरा फ्रेश नजर आएगा। साथ ही ये स्प्रे ऑयली स्किन वालों के लिए भी फायदेमंद है।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाएगा ये Ice Cube, चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

इन बातों का रखें ध्यान

  • हमेशा फ्रेश स्प्रे बनाकर इस्तेमाल करें
  • इसे फ्रिज में रखें, इससे ज्यादा ठंडक मिलेगी
  • बहुत ज्यादा दिनों तक स्टोर न करें
  • इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- Sun Tan Removal Tips: टैन‍िंग कम करेगा इस एक फल का छि‍लका, एक्‍सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का तरीका

तो अगर आप भी गर्मी में चेहरे की फ्रेशनेस के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं, तो एक बार ये फेस स्प्रे घर पर बनाकर इस्तेमाल करें। इससे आपका चेहरा एकदम फ्रेश नजर आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।