
गर्मियां शुरू होते ही स्किन से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। धूल, धूप, पसीने और प्रदूषण के कारण लोगों की स्किन डल हो जाती है। चेहरे से सारा नूर ही चला जाता है। टैनिंग की समस्या भी गर्मियों में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। टैनिंग होने पर चेहरा, हाथ और गर्दन जल्दी काले पड़ने लगते हैं। ऐसे में लोग इससे छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार इनका असर ज्यादा नहीं दिखाई देता है।
ऊपर से ये केमिकल बेस्ड होते हैं। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। इसकी खास बात ये होती है कि ये स्किन पर बुरा असर नहीं डालते हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि केवल फल ही नहीं, उनके छिलके भी स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं। उन्होंने एक ऐसे ही फल के छिलके के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं-
-1774592402791.jpg)
अमरीश कौर ने संतरे के छिलके के बारे में बताया है। दरअसल, संतरे के छिलके में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो स्किन को क्लीन रखने और टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करती हैं तो स्किन से गंदगी हटती है और धीरे-धीरे स्किन टोन भी बेहतर होने लगती है।
यह भी पढ़ें- Skin Lightening Serum घर पर बनाएं और 10 रुपये के गुड़ से गोरी रंगत पाएं
यह भी पढ़ें- Tanning Removing Tips: दही में मिलाकर लगाएं ये 2 चीजें, कुछ ही दिनों में चेहरा नजर आ सकता है साफ
यह भी पढ़ें- Summer Skin Care: तेज धूप के कारण चेहरे की चमक हो गई है गायब, बस 2 स्टेप्स में Face पर आ जाएगा ग्लो
आप इस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो धीरे-धीरे टैनिंग हल्की होने लगेगी और स्किन साफ दिखेगी।
-1774592413706.jpg)
यह भी पढ़ें- Homemade Scrub for Oily Skin: ऑयली स्किन पर जमी टैनिंग को सस्ते में करें कम, घर पर बनाएं ये खास स्क्रब
तो अगर आप भी गर्मियों में टैनिंग की समस्या से परेशान हैं तो आप ये घरेलू नुस्खा आजमा सकती हैं। ध्यान रहे कि नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने पर ही आपको फर्क देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।