Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:43 AM IST HZ Awards 2026
homemade face pack for clear skin

Besan On Face: तेज धूप के कारण माथे पर हो गई है टैनिंग? बेसन के इस फेस पैक से दूर हो जाएगा कालापन

Besan For Skin: माथे की जिद्दी टैनिंग से परेशान हैं? जानिए बेसन, दही, हल्दी, दूध और गुलाब जल से बने इस आसान घरेलू फेस पैक को बनाने और लगाने का तरीका। यह नैचुरल उपाय त्वचा की गहराई से सफाई कर टैनिंग को कम करता है और स्किन को बनाता है साफ, मुलायम और ग्लोइंग—वो भी बिना किसी केमिकल के।
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 20:46 IST

Homemade Besan Facepack: गर्मियों का मौसम धीरे-धीरे चरम पर आ रहा है। तेज धूप के कारण चेहरे का रंग भी फीका पड़ रहा है। कई महिलाओं ने तो मुंख को कपड़े से कवर करके घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। हालांकि, कपड़े से मुंह ढकने पर माथा तो खुला ही रह जाता है, इसलिए बहुत सारी महिलाओं को माथे पर टैनिंग की शिकायत हो जाती है। यह टैनिंग इतनी ज्‍यादा डार्क होती है कि पूरे चेहरे पर माथे का रंग अलग से नजर आता है। इस कालेपन के कारण चेहरा भी भद्दा लगने लगता है। समय रहते अगर इस टैनिंग को कम करने या रिमूव करने का प्रयास न किया जाए। वैसे टैनिंग को कम करने के लिए बाजार में बहुत सारी क्रीम, फेस पैक और स्‍क्रब उपलब्‍ध हैं, मगर आप यदि कोई प्राकृतिक तरीका तलाश रही हैं, तो स्किन एंव ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुग द्वारा बताए गए असरदार फेस पैक का इस्‍तेमाल करके देखें।

इस बारे में पूनम कहती हैं, "बेसन से अच्‍छा स्किन एक्‍सफोलिएटर और कुछ भी नहीं हो सकता है। अगर आप बेसन एक-दो किचन इंग्रीडिएंट्स और मिला लें तो आपके चेहरे टैनिंग बिल्‍कुल गायब हो जाएगी।" इस असरदार होममेड फेस पैक को बनाने का तरीका भी पूनम बताती हैं।

बेसन फेस पैक सामग्री

  • 1 बड़ा चम्‍मच बेसन
  • 1 छोटा चम्‍मच दही
  • 1 चुटकी कस्‍तूरी हल्‍दी
  • 1 छोटा चम्‍मच दूध
  • 1 छोटा चम्‍मच गुलाब जल

sun tan removal natural remedy

बेसन फेस पैक विधि

सबसे पहले एक साफ बाउल लें और उसमें बेसन डालें। अब इसमें दही, दूध और गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद कस्तूरी हल्दी डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए।

अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और खासतौर पर माथे पर लगाएं। इसे लगभग 15 से 20 मिनट तक सूखने दें। जब पैक सूख जाए, तो हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे हटाएं और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 से 3 बार करें।

यह भी पढ़ें- दही और शहद से घर बनाएं खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

त्वचा के लिए बेसन फेस पैक के फायदे

  • बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। यह त्वचा की रंगत को निखारने के साथ-साथ टैनिंग को भी कम करता है।
  • दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाता है और टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है। यह त्वचा को हाइड्रेट भी करता है।
  • कस्तूरी हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। यह त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मदद करती है।
  • दूध त्वचा को पोषण देता है और उसे मुलायम बनाता है। यह स्किन टोन को सुधारने में भी मददगार होता है।
  • गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और उसे फ्रेश महसूस कराता है। यह स्किन को टोन करने और ग्लो बढ़ाने में भी सहायक होता है।

homemade face pack for clear skin

इस तरह, बेसन से बना यह आसान और प्राकृतिक फेस पैक न केवल माथे की टैनिंग को कम करता है, बल्कि आपकी त्वचा को साफ, मुलायम और चमकदार भी बनाता है। नियमित इस्तेमाल से आप बिना किसी केमिकल प्रोडक्ट के भी खूबसूरत और निखरी त्वचा पा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- How To Remove Tan At Home: टमाटर से घर पर बनाएं नेचुरल डी-टैन पैक, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। ऐसे ही ब्‍यूटी और स्किन से जुड़े टिप्स के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।