
Glowing Skin In Summer: गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इसी के साथ तेज धूप चेहरे की चमक को कम करने लगी है। बाजार में आ रहे महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी इस चमक को वापिस लाने में फेल हो रहे हैं। ऐसे में चेहरे को दोबार डल से शाइनी कैसे बनाया जाए, इसे लेकर महिलाओं की उलझन बढ़ती ही जा रही है। हालांकि, यह आपके घर की रासोई में ही इसका हल छुपा हुआ है। हमने दिल्ली स्थित एलप्स ब्यूटी सैलून एंव इंस्टीट्यूट की फाउंडर एंव ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से इस बारे में बात की है। डॉक्टर भारती कहती हैं, " गर्मियों के आते ही तेज धूप और पसीने के कारण चेहरे की चमक फीकी पड़ने लगती है, मगर आप रोज सही समर स्किन केयर रूटनी अपनाएंगी तो ऐसा होने की संभावनाओं को कम कर पाएंगी।"
डॉक्टर भारती ने हमें 2 स्टेप्स में एक आसान स्किन केयर रूटीन बताया है, जिसे गर्मियों के मौसम में अपनाकर हम अपनी त्वचा को हमेशा चमकदार बनाए रख सकते हैं। अगर आप भी हमेशा दमकती हुई त्वचा चाहती हैं, तो इस लेख में बताए गए तरीके को एक बार जरूर ट्राई करके देखें।
मात्र 2 आसान स्टेप्स को रोज फॉलो करके आप गर्मियों में अपनी त्वचा को डल होने से बचा सकती हैं। चलिए हम आपको इन स्टेप्स के बारे में बताते हैं-
त्वचा को एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी है, खासतौर पर गमिर्यो के मौसम में तेज धूप के कारण चेहरे पर पसीना आता है और धूल मिट्टी से डेड स्किन की एक परत सी जमा हो जाती है। इसे स्क्रब करके हटाया जा सकता है।
डॉक्टर भारती कहती हैं, " अगर आपको अपना चेहरा डल या फिर काला नजर आ रहा है, तो इसकी बड़ी वजह त्वचा पर जमी डेड स्किन की परत हो सकती है। इसके लिए चेहरे पर स्क्रब करना बहुत जरूरी है। " डॉक्टर भारती हमें एक आसान होममेड फेस स्क्रब बनाने की विधि भी बताती हैं-

यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: इस फूल से घर पर करें Body Polishing, आएगा बेदाग निखार
त्वचा को स्क्रब करने के बार उसके पोर्स ओपन हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें वापस से बंद करना भी जरूर होता है, इसके लिए फेस पैक जरूर लगाना चाहिए। फेस पैक चेहरे पर कसाव लाता है और उसे ग्लोइंग बनाता है। डॉक्टर भारती बताती हैं, " फेस स्क्रब का काम त्वचा में कसाव लाना है। इससे चेहरे के पोर्स कम्प्रेस होते हैं और ज्यादा पसीना नहीं आता है।" घर पर ही आप फेस पैक बना सकती हैं।
एक बाउल में एलोवेरा जेल, गुलाबजल और विटामिन-ई कैप्सूल लें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर चेहरे पर लगाएं। कम से कम 30 मिनट तक इस फेस पैक को चेहरे पर लगा रहने दें और फिर चेहरे को पानी से वॉश कर लें। सबसे आखिर में चेहरे पर स्किन टाइप के अनुसार मॉइस्चराइजर लगा लें।
डॉक्टर भारती कहती हैं, "इस स्किन केयर रूटीन को आप नियमित रूप से रोज अपनाएंगी तो आपकी स्किन पूरी गरमी ग्लो करेगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि संसिटिव स्किन है तो एक बार आपको स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।"
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: चेहरे पर चुकंदर के बर्फ से करें मसाज, गुलाबी निखार देख हर कोई करेगा तारीफ
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।