Wed Apr 8, 2026 | Updated 02:58 AM IST HZ Awards 2026
image

Overnight Glow Tips: गर्मी के मौसम में सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, सुबह दिखेगा कोरियन स्किन ग्लो

गर्मी के मौसम में स्किन की खास देखभाल करना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस समय त्वचा जल्दी डल और टैन हो जाती है। अगर आप बिना पार्लर जाए नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो रात में सोने से पहले कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-06, 12:02 IST

गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण की वजह से त्वचा जल्द ही अपनी चमक खोने लगती है। इस मौसम में आपका चेहरा डल, टैन और थका हुआ दिखने लगता है। ऐसे में हर बार पार्लर जाना या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं होता है, वहीं इन प्रोडक्ट्स से आपकी स्किन भी खराब हो सकती है। घर पर ही कुछ आसान चीजों की मदद से आप ओवरनाइट ग्लो पा सकती हैं और अपनी खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।
रात में सोने से पहले स्किन की सही देखभाल करने से सुबह के समय आपको चेहरा फ्रेश, साफ और ग्लोइंग नजर आ सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत की भी जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं सोने से पहले चेहरे पर कौन सी 3 चीजें लगानी चाहिए जिससे सुबह कोरियन ग्लास स्किन जैसा ग्लो मिल सके।

चेहरे पर गुलाब जल लगाएं

apply gulab jal

गुलाब जल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। त्वचा के लिए यह एक नेचुरल टोनर की तरह काम करता है, जिससे आपकी स्किन फ्रेश रहती है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी आता है। गर्मियों के मौसम में गुलाब जल लगाने से स्किन को भीतर से ठंडक मिलती है और पसीने की वजह से होने वाली चिपचिपाहट भी कम हो जाती है। गुलाबजल का चेहरे में इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स का ध्यान रखने की जरूरत है। आइए जानें उनके बारे में-

  • रात में सोने से पहले सबसे पहले चेहरा किसी भी नेचुरल फेस वॉश से साफ करें।
  • अब कॉटन में गुलाब जल की कुछ बूंदें लें। इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं।
  • हल्के हाथों से चेहरे को थपथपाएं जिससे ये स्किन में अच्छी तरह से एब्सॉर्ब हो जाए।
  • इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और अगले दिन सुबह पानी से अच्छी तरह से धो लें।
  • रोज रात में गुलाब जल लगाने से स्किन टाइट रहती है, पोर्स कम दिखाई देते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है।

कच्चे दूध से साफ करें चेहरा

skin cleaning

कच्चा दूध एक बहुत अच्छा नेचुरल क्लींजर माना जाता है। यह चेहरे की गंदगी साफ करता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है। मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को धीरे-धीरे स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है।

  • इसके इस्तेमाल के लिए एक चम्मच कच्चा दूध लें।
  • कॉटन की मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • 5 मिनट हल्के हाथों से मसाज करें।
  • 10 मिनट बाद चेहरा पानी से धो लें।
  • इससे आपके चेहरे पर निखार दिखाए।
  • अगर आप रोज रात में कच्चे दूध से चेहरा साफ करती हैं, तो कुछ दिनों में स्किन ग्लोइंग दिखने लगेगी।

चेहरे पर लगाएं एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है, पिंपल्स कम करता है और स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से सनबर्न, रेडनेस और स्किन इरिटेशन भी कम होती है।

  • रात में चेहरा साफ करने के बाद थोड़ा सा एलोवेरा जेल लें।
  • इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं।
  • खासतौर पर आंखों के आसपास और ड्राय एरिया पर जरूर लगाएं।
  • इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें।
  • सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

अगर आप बी रोजाना चेहरे पर ये 3 चीजें लगाएंगी तो आपकी स्किन काफी ग्लोइंग नजर आएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।