herzindagi
hydra facial at home under 50 rupees

Hydra Facial at ₹50: ₹2000 का हाइड्रा फेशियल घर पर सिर्फ ₹50 में करें, वैलेंटाइन डे पर हर कोई पूछेगा खूबसूरती का राज

वैलेंटाइन डे पर सबसे खास दिखना है? पार्लर के चक्कर छोड़िए और घर पर सिर्फ ₹50 में यह Homemade Hydra Facial करें। मैंने ट्राई किया और ग्लो कमाल का था। आज ही आप भी आजमाएं। 
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 23:00 IST

वैलेंटाइन डे (14 फरवरी) पर हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा शीशे की तरह चमके, लेकिन पार्लर के महंगे रेट सुनकर अक्सर हम कदम पीछे खींच लेते हैं। अब आपको फेशियल के लिए ₹2000 खर्च करने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि आप अपनी किचन में रखी चीजों से सिर्फ ₹50 के खर्च में हाइड्रा फेशियल कर सकती हैं। आज हम आपको घर पर फेशियल करने के 5 आसान स्‍टेप्‍स बता रहे हैं। इस फेशियल को मैंने भी किया है और इससे मुझे चेहरे पर काफी बदलाव भी महसूस हुआ।

हाइड्रा फेशियल त्वचा को गहराई से साफ और हाइड्रेटेड रखता है। इससे चेहरे पर तुरंत निखार आता है। यह फाइन लाइन्स, झुर्रियों और मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है। यह त्वचा में कोलेजन बढ़ाकर जवां और कोमल बनाता है।

घर पर 'Hydra Facial' करने के 5 आसान स्टेप्स

अगर आप वैलेंटाइन डे के स्‍पेशल मौके पर पार्लर जैसा ग्लास स्किन ग्लो चाहती हैं, तो आपको किसी महंगी मशीन की जरूरत नहीं है। आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से 5 आसान स्टेप्स में Homemade Hydra Facial कर सकती हैं।

स्टेप 1- क्लींजिंग

क्लींजिंग फेशियल का सबसे पहला स्‍टेप है। यह चेहरे से धूल-मिट्टी और तेल को हटाकर इंस्टेंट ग्लो देता है।

hydra facial step cleansing

समय
2-3 मिनट

विधि

  • 2 चम्मच कच्चा दूध लें।
  • कॉटन पैड की मदद से पूरे चेहरे को साफ करें।

स्टेप 2- स्क्रबिंग

स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटते है और त्वचा को सॉफ्ट हो जाती है।

Hydra facial step Scrubbing

समय
5 मिनट

विधि

  • 1 चम्मच चावल का आटा और 1 चम्मच दही मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें।

स्टेप 3- स्टीमिंग

स्‍टीमिंग पोर्स खुल जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।

hydra facial step steaming

समय
5 मिनट

विधि

सादे पानी की स्‍टीम 4-5 मिनट के लिए लें।

स्टेप 4- ग्लो मास्क

यह त्वचा की रंगत निखारता है और चेहरे पर गुलाबी निखार लाता है।

hydra facial step glow mask

समय
10-15 मिनट

विधि

  • चुकंदर का रस, मुल्तानी मिट्टी, गुलाब जल और शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।

यह भी पढ़ें- महंगे पार्लर से नहीं, सर्दियों में दही से आएगा बेदाग निखार, सिर्फ 10 मिनट में घर पर करें फेशियल

स्टेप 5- मॉइस्चराइजर

यह फेशियल का लास्‍ट स्‍टेप है। मॉइस्‍चराइजर लगाने से त्वचा की नमी लॉक होती है और यह त्‍वचा को हाइड्रेटेड रखता है।

hydra facial step moisturiser

समय
रातभर या दिनभर के ग्लो के लिए

विधि

  • एलोवेरा जेल और बादाम तेल की बराबर मात्रा मिलाकर चेहरे की मसाज करें।

यह भी पढ़ें- Haldi Facial at Home: मेरी तरह घर पर 10 मिनट में करें हल्‍दी फेशियल, चेहरा सोने जैसा चमकेगा

सावधानियां

नेचुरल चीजें भी हर किसी की त्वचा को सूट नहीं करतीं। इसलिए इन बातों का खास ख्याल रखें-

  • चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले कान के पीछे या हाथ की त्वचा पर थोड़ा सा मिश्रण लगाकर 24 घंटे इंतजार करें। अगर खुजली, रेडनेस या जलन हो, तो इसमें मौजूद चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है, आपको त्‍वचा से जुड़ी कोई समस्‍या है या आप डॉक्टर का कोई स्किन ट्रीटमेंट ले रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमाने से पहले स्किन स्‍पेशलिस्‍ट से सलाह जरूर लें।
  • यह घरेलू नुस्खा त्वचा को हाइड्रेट और शाइनी बना सकता है, लेकिन यह पुराने दाग-धब्बों या झुर्रियों को रातों-रात खत्म नहीं करता। अच्छे रिजल्‍ट के लिए अच्‍छी डाइट और रेगुलर केयर जरूरी है।

आप इस फेशियल को करके वैलेंटाइन डे पर चेहरे पर शीशे जैसी चमक पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।