herzindagi
image

चिया सीड्स से घर पर बनाएं ये खास क्लींजिंग मास्क, चेहरे पर आएगा फेशियल जैसा ग्लो

अगर आप भी अपने चहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से चिया सीड्स का इस्तेमाल कर अपने चेहरे से टैनिंग को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-03, 20:20 IST

चिया सीड्स सुपरफूड में से एक माना जाता है। यह सेहत के लिहाज से फायदेमंद होने के साथ साथ स्किन के लिए भी बेस्ट माना गया है। अगर आप अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स या अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं और ना ही फिजूल खर्च करने की जरूरत है। आप घर पर रहकर आसानी से एक खास क्लींजर बना सकती हैं। आइए जानते हैं चिया सीड्स से कैसे क्लींजर बना सकते हैं।

चेहरे के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल 

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि वोर्किन वूमन के लिए टैनिंग व डलनेस जैसी समस्याएं आम हो गई है। ऐसे में अगर आप भी स्किन पर हो रही कुछ प्रॉब्लम को कम करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर चिया सीड्स से खास क्लींजर तैयार कर सकती हैं। इस क्लींजर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

INS  - 2026-02-03T195827.629

यह भी पढ़ें- चिया सीड्स के पानी से ऐसे बनाएं बालों को खूबसूरत, एक्सपर्ट से जानें सीरम बनाने का तरीका

चिया सीड्स क्लींजर बनाने के लिए सामग्री

  • चिया सीड्स
  • एलोवेरा
  • कच्चा दूध

चिया सीड्स क्लींजर बनाने का तरीका

  • चिया सीड्स क्लींजर बनाने के लिए सबसे पहले चिया सीड्स को पानी में भिगोकर उसका जेल निकाल लें।
  • अब इसमें 2 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं और थोड़ा कच्चा दूध मिक्स कर दें।
  • इन दोनों को मिलाने के बाद इसे तब तक फेंटें जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं।
  • अब आपका क्लींजर बनकर तैयार है।

    INS  - 2026-02-03T195816.629

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए आप पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद इस मिश्रण को फेस पर लगाकर चेहरे की 30 मिनट तक हलके हाथों से मसाज करें।
  • मसाज के बाद अपने चेहरे को धो लें। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिल सकता है।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पिक्च टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Face Scrub For Skin Care: ऑयली से ड्राई स्किन तक, हर स्किन टाइप के लिए इस्तेमाल करें ये घरेलू फेस स्क्रब; जानें फायदे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।