herzindagi
image

Flawless Skin Tips: स्किन को फ्लॉलेस बनाने के लिए आजमाएं ये खास टिप्स, बिना पार्लर के ग्लो करेगा चेहरा

Flawless Skin Tips: अगर आप भी फ्लॉलेस स्किन पाना चाहती हैं और अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए उपाय तलाश रही हैं, तो अब आप एक्सपर्ट के बताएं कुछ टिप्स को फॉलो कर अपने चेहरे की खूब सुरति को बरकरार रख सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 20:57 IST

महिलाएं फ्लालेस स्किन पाने के लिए ना जाने कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो हर महिलाएं महंगे से महंगे ट्रीटमेंट लेती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी है, जो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप भी फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए कई प्रयास कर रही है तो अब आप घर पर रहकर कुछ खास टिप्स को भी आजमा सकती है ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं इन टिप्स को आजमा कर आप घर पर फ्लोरल्स स्क्रीन का सकती है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इन सभी टिप्स के बारे में।

फ्लॉलेस स्किन के लिए आजमाएं ये टिप्स

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए हर तरह के ट्रीटमेंट लेने को तैयार हो जाती है। खासकर वह महिलाएं, जो चेहरे पर पिंपल्स रैशेज और दाग धब्बे जैसी परेशानियों का सामना करती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकती हैं। इसके लिए आइए जानते हैं आपको क्या करना होगा।

2 - 2026-02-04T193749.291

फेस वॉश से करें चेहरे की मसाज

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि अगर आप भी फ्लॉलेस स्किन पाना चाहती हैं, तो अब आप सबसे पहले चेहरा धोते समय रोजाना 40 सेकंड तक फेस वॉश से मसाज करें। इससे आपकी स्किन गहराई से साफ होगी और चेहरे पर जमी गंदगी भी कम होगी। ऐसे में आप फेस वाश के वक्त अच्छी तरह अपने चेहरे की मसाज कर सकती हैं। फेस फेस आप अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही चुने।

यह भी पढ़ें- Winter Dry Skin Care: सर्दियों में Dry Skin का बेस्ट इलाज है एलोवेरा जेल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

नाइट स्किन केयर रूटीन करें फॉलो

इसके अलावा आप फ्लॉलेस स्किन के लिए रोजाना नियम से नाइट स्किन केयर रूटीन भी शुरू कर सकती हैं। अगर आप वर्किंग वीमेन हैं और रोजाना काम पर जाती हैं, तो अब आप घर आकर रात में सोने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ टॉवल से पोंछकर एक खास होममेड एलोवेरा से बना खास क्रीम भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनने का सही तरीका।

1 - 2026-02-04T193751.764

एलोवेरा जेल से बनाएं खास क्रीम

घर पर खास क्रीम बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें। उसमें थोड़ी केसर की पत्ती और थोड़ा ग्लिसरीन मिक्स कर अच्छी तरह पेस्ट बना दें। अब इस पेस्ट को आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें। इसका आप रोजाना रात में सोने से पहले चेहरे को धोकर फेस पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Aloe Vera For Hair: सर्दियों में बालों को दें डीप नरिशमेंट, एलोवेरा जेल से बनाएं ये खास हेयर मास्क

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।