Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:40 AM IST
herzindagi
image

खुरदरी स्किन कर रही है चेहरे की खूबसूरती को कम? आजमाएं ये घरेलू उपाय

खुरदरी स्किन को लेकर अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आपकी भी स्किन खुरदरी होने लगी है, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-02-01, 14:18 IST

चेहरे पर पिंपल्स, रैशेज होना एक आम समस्या है, जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। लेकिन अगर चेहरे की स्किन खुरदुरी होने लगे, तो इससे परेशानी और अधिक बढ़ सकती है। अगर आपकी भी स्किन खुरदुरी हो रही है और आप इस स्किन से परेशान हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी होम रेमेडीज बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप खुरदुरी स्किन से राहत पा सकती हैं।

खुरदरी स्किन के लिए घरेलू उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती है। 

अगर आपकी भी स्किन खुरदरी होती जा रही है, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं एलोवेरा पेस्ट की। अपनी स्किन को स्मूथ और मुलायम बनाने के लिए आप खास एलोवेरा पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इस पेस्ट को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -   

यह भी पढ़ें- Aloe Vera Peels Uses: सर्दियों में एलोवेरा के छिलके से करें चेहरे की सफाई, जानें क्लींजर बनाने का तरीका

1 - 2026-01-28T144446.031

एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

एलोवेरा पेस्ट बनाने का तरीका

  • एलोवेरा पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल लें।
  • इस जेल में में थोड़ा चंदन पाउडर और चुटकी भर हल्दी पाउडर मिला दें।
  • अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।
  • अब आपका एलोवेरा पेस्ट बनकर तैयार है।
  • आप रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पेस्ट को 30 मिनट के लिए लगा लें।

    2 - 2026-01-28T144448.167

  • 30 मिनट के बाद कच्चे दूध से चेहरे की मसाज करें।
  • थोड़ी देर बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो सकती हैं।
  • अगर आप इस एलोवेरा पेस्ट का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
  • यह भी पढ़ें- आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।