Fri Mar 20, 2026 | Updated 03:24 PM IST HZ Awards 2026
image

ईद से एक रात पहले इस एक तरीके से छ‍िपाएं Facial Hair, चमक उठेगा चेहरा

How To Hide Facial Hair: ईद का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा एकदम चांद जैसा चमकता हुआ नजर आए। हालांक‍ि, कई लोगों को दिक्‍कत होती है क‍ि उनके चेहरे के अनचाहे बाल नजर आते हैं। ऐसे में ब्लीच से बेहतरीन ऑप्‍शन कुछ हो ही नहीं सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 11:22 IST

Eid 2026: भारत में 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। ईद आते ही चारों ओर खुशियों का माहौल देखने को मिलता है। रमजान का पाक महीना पूरा होने के बाद ही ईद मनाई जाती है। इस दिन के लिए लड़कियां पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। कपड़े, मेकअप, हेयरस्टाइल और फुटवियर से लेकर सब कुछ मैचिंग होता है।

हालांकि, कुछ लोगों को दिक्कत होती है कि उनके चेहरे पर आने वाले अनचाहे बाल से उनका लुक पूरा बिगड़ जाता है। ऐसे में अगर आपको ईद पर सबसे खूबसूरत दिखना तो आप एक तरीके से Facial Hair को छिपा सकती हैं। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा और आप ईद पर सबसे सुंदर लगेंगी। आइए जानते हैं-

how to hide facial hair before eid (2)

ब्लीच से छिपा सकती हैं अनचाहे बाल

अगर आप ईद पर चेहरे के अनचाहे बालों को छिपाना चाहती हैं तो एक दिन पहले ब्लीच कर सकती हैं। इससे बिना दर्द के इन बालों को छिपाया जा सकता है। सब इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी होता है। आपको बता दें कि ब्लीच करने से फेशियल हेयर रिमूव नहीं होता है। बस उनके रंग को हल्का कर देता है। इससे बाल स्किन के रंग में मिल जाते हैं और दूर से दिखाई नहीं देते है। इससे चेहरा ब्राइट नजर आता है।

यह भी पढ़ें- Eid Skincare: ईद पर चाह‍िए चांद-सा न‍िखार, तो एक रात पहले चेहरे पर लगा ये खास चीज

कब करें ब्लीच?

ईद से एक दिन पहले यानी कि आज आप ब्लीच कर सकती हैं। इससे अगर हल्की रेडनेस भी होगी, तो अगले दिन तक ठीक हो जाएगी और आपका चेहरा भी एकदम फ्रेश नजर आएगा।

ब्लीच करने का सही तरीका क्या है?

ब्लीच करने के लिए सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लें। अब ब्लीच क्रीम और एक्टिवेटर को जैसा पैक पर लिखा हो, उतने ही मात्रा में मिला लें। अब इसे चेहरे पर हल्के हाथ से लगाएं। ध्यान रहे कि आंखों और होंठों के आसपास न लगाएं। अब इसे कम से कम 15 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। बाद में ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके बाद स्किन को मॉइस्चराइज करना न भूलें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी त्‍वचा, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

ब्लीच करने के फायदे भी जानें

  • फेशियल हेयर कम नजर आते हैं
  • चेहरा क्लीन और ग्लोइंग नजर आता है
  • पार्लर जैसा निखार घर पर ही मिल जाता है

how to hide facial hair before eid (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • पहले बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें
  • स्किन से जुड़ी कोई समस्या हो तो एक्सपर्ट से सलाह लें
  • ज्यादा देर तक ब्लीच को स्किन पर न रखें

यह भी पढ़ें- मेकअप से इस तरह कवर करें चेहरे के बाल, जानें तरीका

तो अगर आप भी ईद से पहले चेहरे के अनचाहे बालों को हटाना चाहती हैं तो ब्लीच एक सबसे आसान ऑप्शन है। इससे आपके Facial Hair छिप जाएंगे और ईद पर आपको चमकती हुई त्वचा मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Facial Hair Removal Mask: बिना दर्द के हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल, घर पर बनाएं ये फेशियल हेयर रिमूवल मास्क

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।