herzindagi
image

Homemade Face Pack: चेहरे की डलनेस दूर करेगा ये 2 चीजों से बना घरेलू फेस पैक, जानें फायदे

Face Pack For Glowing Skin: स्किन डल और बेजान नजर आ रही है, तो इसके लिए आप चावल के आटे और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ सके। 
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 19:57 IST

Homemade Face Pack For Glowing Skin: आजकल का लाइफस्टाइल के कारण हमें बिल्कुल भी समय नहीं मिलता की हम अपनी त्वचा का ध्यान रख सके। इसकी वजह से हमारी स्किन डल और खराब दिखने लगती है, जिसे छिपाने के लिए हम अक्सर हैवी मेकअप करते हैं। इसे रोजाना करने से भी स्किन पर डार्क पैच पड़ जाते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। फेस पैक को आप चावल के आटे और एलोवेरा जेल के साथ बना सकती हैं और त्वचा का ग्लो दोबारा बढ़ा सकती हैं। आइए बताते हैं किस तरह से आप फेस पैक बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

चावल के आटे और एलोवेरा जेल फेस पैक बनाने के फायदे

चावल का आटा स्किन से डेड सेल्स हटाकर नेचुरल ग्लो बढ़ाता है, वहीं एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है। साथ ही हाइड्रेट रखता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर आप फेस पैक बना सकती हैं और त्वचा के निखार को वापस पा सकती हैं। ये फेस पैक पिग्मेंटेशन, टैनिंग और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार होता है।

3 - 2026-01-07T170333.992

चावल के आटे और एलोवेरा जेल से कैसे बनाएं फेस पैक?

  • फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आपको फ्रेश एलोवेरा जेल को कटोरी में इकट्ठा करना है।
  • इसमें आपको 2 चम्मच चावल का आटा मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसमें हल्का सा गुलाब जल डालना है।
  • आप चाहें तो इसकी जगह पर एसेंसिशयल ऑयल भी डाल सकती हैं।
  • इन सभी चीजों को थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मिक्स करना है।
  • इसके बाद इसका पेस्ट ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
  • इसे 10 से 15 मिनट सूखने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें।

2 - 2026-01-07T170336.011

यह भी पढ़ें- चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें पपीता और मुल्तानी मिट्टी, एक्सपर्ट ने बताया खास तरीका

इसे लगाने से आपका चेहरा भी ग्लो करेगा। साथ ही डेड स्किन क्लीन हो जाएगी। आप इसका इस्तेमाल हफ्ते में 1 से 2 बार कर सकती हैं, ताकि स्किन हेल्दी रहे। आप इसमें किसी भी चीज के केमिकल का इस्तेमाल न करें। तभी इसका असर अच्छे से होगा। साथ ही चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए पार्लर जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। घर बैठे ही आपको निखार देखने को मिल जाएगा।

1 - 2026-01-07T170332.187

यह भी पढ़ें- Winter Face Pack: सर्दियों में बेजान त्वचा ने कर दिया है परेशान? इस होममेड तुलसी फेस पैक से पाएं Instant Glow

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।