Sat Mar 21, 2026 | Updated 09:55 PM IST HZ Awards 2026
face gel for glowing skin

Homemade Face Gel At Home: चेहरे पर चाहिए Silver Glow, तो घर पर बने इस जेल की एक ड्रॉप दिखाएगी कमाल

चेहरे पर सिल्वर ग्लो पाना चाहती हैं, तो घर पर बना यह होममेड राइस फेस जेल आपके लिए परफेक्ट है। चावल का माढ़, एलोवेरा जेल और नींबू के रस से तैयार यह जेल त्वचा को नेचुरल चमक, कसाव और बेदाग निखार देने में मदद करता है। रोजाना इस्तेमाल से टैनिंग, डेड स्किन और दाग-धब्बों की समस्या कम हो सकती है। जानिए फेस जेल बनाने की आसान विधि, लगाने का सही तरीका और इसके फायदे।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 08:10 IST

चेहर पर चमक लाना तो हर लड़की का ख्‍वाब होता है, मगर आजकल के इस पॉल्‍यूशन भरे माहोल में यह मुमकिन होना नामुमकिन लगता है। हालांकि, बाजार में आपको बहुत सारे प्रोडक्‍ट्स मिल जाएंगे, जो चेहरे पर इंस्‍टेंट ग्‍लो ला सकते हैं। हालांकि, आप जब तक इनका इस्‍तेमाल करेंगी तभी तक आपको असर नजर आएगा। ऐसे प्रोडक्‍ट्स पर आप कब तक पैसा खर्च करेंगी। जाहिर है, एक दिन आप थक कर इन्‍हें खरीदना छोड़ देंगी और चेहरा पहले जैसा मुरझाया हुआ दिखने लगेगा। ऐसे में इसका परमानेंट सॉल्‍यूशन तलाशने के लिए हमने बात की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से। वह कहती हैं, "आजकल मार्केट में जो केमिकल बेस्‍ड प्रोडक्‍ट्स आ रहे हैं वह त्‍वचा को फायदा कम नुकसान ज्‍यादा पहुंचाते हैं। जब घर में ही आपको त्‍वचा में चांदी जैसी चमक लाने का उपाय मिल सकता है, तो इन्‍हें क्‍यों इस्‍तेमाल करा जाए।"

रेनू हमें एक ऐसे फेस जेल के बारे में बताती हैं, जो बहुत ही सरल तरीके से घर पर बनाया जा सकता है और इससे आपकी त्‍वचा पर ग्‍लो भी आ सकता है।

Face Gel बनाने की सामग्री

  • 1 मुट्ठी चावल
  • 1 कप पानी
  • 2 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 5 ड्रॉप नींबू का रस

Face Gel बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें 1 मुट्ठी चावल डालें। अब चावल में पानी डालें और 2 दिन तक के लिए इसे ढक कर रख दें।
  • चावल के पानी में फरमेंटेशन होने लग जाएगी। तब आप चावल को छान कर अलग कर लें। पानी गाढ़ा हो जाएगा और इस पानी का रंग भी चावल की माढ़ की तरह धुंधला हो जाएगा।
  • अब आ इसमें 2 बड़े चम्‍मच एलोवेरा जेल मिक्‍स करें। आपको बाजार में रेडीमेड एलोवेरा जेल मिल जाएगा। आप घर पर लगे पेड़ से भी एलोवेरा जेल निकाल सकती हैं। बस एलोवेरा की पत्‍ती को पेड़ से तोड़ने के बाद 1 घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद आप जेल निकाल कर चावल के पानी में मिक्‍स कर लें।
  • सबसे आखिर में आपको इस मिश्रण में नींबू के रस की 5 ड्रॉप्‍स मिक्‍स करनी है। अब आप इस मिश्रण को एक कांच की शीशी में भर कर रख लें और चेहरे पर इस्‍तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Gel Face Mask: सर्दियों में डल त्‍वचा चमक उठेगी, Papaya Gel Mask बढ़ाएगा चेहरे का नूर

 

homemade rice face gel

Face Gel लगाने की विधि

  • रात में सोने से पहले आपको इस होममेड राइस जेल का चेहरे पर इस्‍तेमाल करना है। इस जेल की एक बूंद ही आपके पूरे चेहरे पर चमक ले आएगी।
  • थोड़ा सा जेल उंगली में लें और पूरे चेहरे पर डॉट-डॉट करके लगाएं। इससे थोड़े से ही जेल में आपका पूरा चेहरा कवल हो जाएगा।
  • अब आ इस हाथों से आहिस्‍ता-आहिस्‍ता पूरे चेहरे पर इस जेल को फैलाएं। ध्‍यान रखें कि आपको जेल को चेहरे पर रगड़ना नहीं है।
  • अब आप चेहरे पर इस जेल को पूरी रात लगा छोड़ दें। सुबह जब आप उठेंगी तो पाएंगी कि आपके चेहरे पर चमक आ गई है।
  • आपको इस बात का ध्‍यान रखना है कि जब आप रोजाना इस जेल को चेहरे पर लगाया जाएगा, तब ही आपको कुछ फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- Face Gel: शीबा आकाशदीप के इस आसान नुस्खे से बनाएं फेस जेल, जानें इसके फायदे

Homemade Rice Face Gel को लगाने के फायदे

  • इस फेस जेल को अगर आप रोज चेहरे पर लगाती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर गजब की चमक आ जाएगी। आपका चेहरा चांदी की तरह लश्‍कारे मारने लगेगा।
  • इस फेस जेल में चावल का माढ़ मिला हुआ है, जो त्‍वचा पर एंटी एजिंगी फॉर्मुले की तरह काम करता है। अगर आपको त्‍वचा में कसाव चाहिए, तो यह जेल आपके लिए सबसे अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है।
  • इस फेस जेल में नींबू का रस भी शामिल है, जो विटामिन-सी का काम करता है। इससे चेहरे पर मौजूद दाग-धब्‍बे गायब हो जाते हैं और चेहरे पर बेदाग निखार आ जाता है।
  • अगर आपके चेहरे पर टैनिंग या फिर डेड स्किन परत जमी है, तो इस जेल को लगाने से इन दोनों समस्‍याओं में भी आपको राहत मिल जाएगी।

नोट- यदि आपकी त्‍वचा बहुत आधिक सेंसिटिव है, तो बिना स्किन एक्‍सपर्ट की सलाह लिए आपको इस जेल का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए।

ऊपर बताए गए फेस जेल का इस्‍तेमाल करने से पहले आपको स्किन पैच टेस्‍ट जरूर करना है। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी ब्‍यूटी से जुड़े आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
राइस फेस जेल कितने दिनों में असर दिखाता है?
इस फेस जेल का असर स्किन टाइप पर निर्भर करता है। आमतौर पर 7 से 10 दिन के नियमित इस्तेमाल के बाद चेहरे पर हल्की चमक दिखने लगती है। 3 से 4 हफ्तों में टैनिंग और डेड स्किन में भी फर्क नजर आ सकता है।
क्या यह फेस जेल रोज लगाया जा सकता है?
हां, यह एक नेचुरल फेस जेल है, इसलिए इसे रोज रात में लगाया जा सकता है। लेकिन बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन वालों को रोज इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।
क्या राइस फेस जेल सभी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है?
नॉर्मल, ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए यह जेल काफी फायदेमंद है। ड्राई स्किन वालों को इसमें थोड़ा सा ग्लिसरीन या बादाम तेल मिलाकर लगाना चाहिए। बहुत ज्यादा सेंसिटिव स्किन होने पर स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।