herzindagi
image

Face Peeling Remedy: चेहरे से निकल रही है स्किन, तो रोजाना रात में सोने से पहले कर ले ये एक काम

Face Peeling Remedy: अगर आप भी चेहरे से निकल रही स्किन की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया खास नुस्खा आजमा सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:37 IST

Face Peeling Remedy: चेहरे पर पिंपल भी हो जाए, तो उससे महिलाएं परेशान होने लगती हैं। ऐसे में सर्दी का मौसम आते ही अधिकतर महिलाओं को चेहरे से स्किन निकलने वाली परेशानी शुरू हो जाती है। अगर आप भी चेहरे से निकलने वाली स्किन को लेकर परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास पेस्ट के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।आइए ब्यूटी एक्सपर्ट से जानते हैं इस पेस्ट के बारे में।

चेहरे से स्किन निकलने पर आजमाएं ये उपाय

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि चेहरे पर होने वाले पिंपल्स और रैशेज चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं, लेकिन सर्दियां आते ही चेहरे से स्किन निकलना शुरू हो जाती है।  

2 - 2026-01-08T162610.423

अगर आप भी चेहरे से निकलने वाली स्किन को लेकर परेशानी का सामना कर रही हैं, तो अपनी स्किन को सॉफ्ट और क्लियर बनाने के लिए आप मक्खन से खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-

यह भी पढ़ें- चेहरे के दाग धब्बों ने कर दिया है परेशान तो विटामिन-ई कैप्सूल का ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेगा फायदा

मक्खन पेस्ट बनाने के लिए सामग्री -

मक्खन पेस्ट बनाने का तरीका

  • आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से खास मक्खन से पेस्ट बना सकती हैं।
  • इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
  • मक्खन पेस्ट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताजा मक्खन लें।
  • अब इसमें केसर की कुछ पट्टी और विटामिन ई कैप्सूल दोनों मिला दें।

    inside (63)

  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर तब तक फेंटें, जब तक यह गाढ़ा न हो जाएं।
  • जब यह गाढ़ा हो जाए, तब इसे एक एयर टाइट डिब्बी में भरकर रख दें।
  • अब आप रोजाना इस पेस्ट को रात में सोने से पहले 30 मिनट के लिए लगा लें।
  • थोड़ी देर के बाद आप अपना चेहरा धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Winter Care Tips: हाथों पर कितनी तरह से लगा सकती हैं विटामिन ई कैप्सूल? जानें ड्राइनेस भगाने के 3 आसान तरीके

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।