Wed Mar 18, 2026 | Updated 05:00 AM IST
herzindagi
mistakes to avoid while cooking food on induction

LPG Cylinder नहीं म‍िलने पर आप भी इंडक्‍शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलत‍ियां

Shortage Of LPG Gas Cylinder: आजकल देश में गैस सिलेंडर की कमी देखने को म‍िल रही है। ऐसे में लोगों ने इंडक्‍शन का इस्‍तेमाल बढ़ा द‍िया है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से इस्तेमाल न किया जाए, तो ये जल्दी खराब भी हो सकता है। कई लोग छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं। हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको इंडक्‍शन पर खाना बनाते समय क‍िन गलत‍ियाें को करने से बचना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 16:00 IST

इन दिनों भारत में LPG Gas Cylinder की कमी देखने को मिल रही है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जो 400 रुपये में एक किलो गैस भराकर काम चला रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों को तो कहीं भी गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों ने इंडक्शन का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ा दिया है। हालांकि, इससे बिजली का बिल तो ज्यादा आएगा, लेकिन लोगों के पास और कोई दूसरा चारा नहीं है।

इंडक्शन पर खाना बनाते समय कुछ लोग आम गलतियां कर देते हैं, लेकिन इससे इंडक्शन खराब हो सकता है। अगर आप भी ये काम करती हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि इंडक्शन का इस्तेमाल करते समय आपको किन गलतियों से बचना चाहिए? आइए जानते हैं-

mistakes to avoid while cooking food on induction (1)

खाना बनाने के बाद तुरंत बंद न करें इंडक्शन

सबसे बड़ी गलती जो लोग करते हैं, वो ये है कि जैसे खाना बन जाता है वो तुरंत इंडक्शन बंद कर देते हैं। ऐसा करने से आपका इंडक्शन खराब हो सकता है। आपको बता दें कि जब आप इंडक्शन पर कुकिंग करतृी हैं तो ये बहुत ही ज्यादा अंदर से गर्म हो जाता है। ऐसे में उसके अंदर लगा फैन इसकी गर्मी को बाहर निकालने का काम करता है। अगर आप इसे तुरंत बंद कर देंगी, तो अंदर की गर्मी बाहर नहीं निकल पाएगी और इससे मशीन पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता; दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

वेंटिलेशन को ब्लॉक करना

अगर आप भी इंडक्शन का इस्तेमाल करती हैं तो आपने जरूर नोटिस किया होगा कि मशीन के नीचे और साइड में छोटे-छोटे छेद बने होते हैं। यही छेद इंडक्शन की गर्म हवा को बाहर निकालने का काम करते हैं। ऐसे में अगर आप इन्हें ढक देती हैं या वहां गंदगी जमा हो जाती है, तो गर्मी बाहर नहीं निकल पाती है। इससे भी इंडक्शन ज्यादा गर्म हो सकता है और इसके पार्ट्स खराब हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम

सफाई भी जरूरी

इंडक्शन का इस्तेमाल करने के बाद उसकी सफाई करना भी जरूरी होता है। ऐसा नहीं है कि खाना बना लिया और काम खत्म हो गया। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो इससे इंडक्शन की परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है। ऐसे मे इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे साफ करना बिल्कुल न भूलें।

mistakes to avoid while cooking food on induction (2)

गलत बर्तन का न करें इस्तेमाल

कई बार लोग इंडक्शन पर गलत बर्तनों का इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे भी इंडक्शन खराब होने लगता है। इसके लिए आप केवल मैग्नेटिक बेस वाले बर्तनों का ही इस्तेमाल करें। ये बर्तन आसानी से गर्म हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Free Gas Cylinder चाहिए तो फटाफट कर लें ये एक काम, वरना हाथ से निकल जाएगा दिल्ली सरकार का ये ऑफर

गीले हाथ लगाना

कुछ लोग इंडक्शन पर गीले हाथ भी लगाने लगते हैं। स्विच छू लेते हैं। इससे कई बार शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ सकता है। वहीं, इंडक्शन पर बहुत हैवी बर्तन नहीं रखना चाहिए क्योंकि ओवरलोडिंग से इसकी ग्लास चिटक सकती है।

यह भी पढ़ें- Blue vs Yellow Flame: नीली और पीली आंच में क्या है अंतर, कब गैस चूल्हा ज्यादा गैस बर्बाद करता है? जानें

तो अगर आप भी इंडक्शन पर खाना बनाते समय इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो ये लंबे समय तक चलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।