Fri Mar 13, 2026 | Updated 02:54 AM IST
herzindagi
image

LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम

दुन‍िया भर के बदलते हालातों और सप्लाई चेन की चुनौतियों को देखते हुए सेंट्रल गवर्नमेंट ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग नियम में बड़ा बदलाव कर द‍िया है। अब उपभोक्‍ताओं को 21 द‍िन बाद ही दूसरा स‍िलेंडर म‍िलेगा। इसके अलावा गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट क‍िया गया है ताकि ये नया नियम सही तरीके से लागू हो सके।
Editorial
Updated:- 2026-03-09, 12:43 IST

LPG Gas Cylinder Booking Rule Changed: सरकार ने वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव कर द‍िया है। अब 15 द‍िन के बजाय आप 21 द‍िनों के बाद गैस स‍िलेंडर की बुकिंग कर पाएंगी। अब एलपीजी गैस सिलेंडर अब नए नियम के साथ मिलेगा। इसका असर सीधे उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।

इस बदलाव के बाद कई लोगों के मन में सवाल भी उठ रहे हैं कि अब गैस बुकिंग कैसे होगी और क्या इससे सिलेंडर मिलने में परेशानी आएगी? ऐसे में हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

free gas cylinder yojana in delhi (1)

क्या है नया नियम?

दरअसल, डोमेस्‍ट‍िक गैस सिलेंडर को लेकर अब बुकिंग और डिलीवरी के बीच के समय को बढ़ा द‍िया गया है। पहले जहां एक सिलेंडर मिलने के बाद दूसरे सिलेंडर की डिलीवरी के लिए 15 दिन का समय द‍िया जाता था, वहीं, अब इसे बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। गैस एजेंसियों के सॉफ्टवेयर को भी अपडेट क‍िया गया है ताकि ये नया नियम सही तरीके से लागू हो सके।

यह भी पढ़ें- Free Gas Cylinder चाहिए तो फटाफट कर लें ये एक काम, वरना हाथ से निकल जाएगा दिल्ली सरकार का ये ऑफर

पुराने तरीके से ही कर पाएंगे गैस स‍िलेंडर की बुकिंग

बुकिंग करने के न‍ियमाें में बदलाव नहीं क‍िया गया है। ये पहले जैसा ही रहेगा। आप चाहें तो सिलेंडर मिलने के बाद तुरंत अगली बुकिंग भी कर सकती हैं, लेकिन दूसरा सिलेंडर मिलने के लिए 21 दिनों का इंतजार करना हाेगा।

साल में कितने म‍िलते हैं सिलेंडर?

घरेलू गैस कनेक्शन पर पहले से ही कुछ तय नियम लागू हैं। एक उपभोक्ता को एक साल में 12 सब्सिडी वाले ही गैस सिलेंडर मिलते हैं। इसके अलावा 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के खरीदने की परम‍िशन होती है। इससे साफ है क‍ि फाइनेंश‍ियल ईयर में आप 15 गैस स‍िलेंडर ही ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कभी भी फट सकता है आपके किचन में रखा Gas Cylinder? अगर गैस पर लिखी इस तारीख को करती हैं अनदेखा, जानें Safety Rules

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें भी बढ़ी

हाल ही में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब ये सिलेंडर करीब 1883 रुपये में मिल रहा है। जबक‍ि मुंबई में इसकी कीमत करीब 1835 रुपये हो गई है।

gas cylinder booking rule changed (1)

यह भी पढ़ें- UMANG App से गैस सिलेंडर की बुकिंग कैसे करें? यहां आसान भाषा में प्रोसेस और पेमेंट का जानें तरीका

इन बातों का भी ध्‍यान रखें उपभोक्‍ता

  • गैस सिलेंडर खत्म होने से पहले ही बुकिंग कर दें
  • घर में गैस का इस्तेमाल थोड़ा सोच-समझकर करें
  • अगर गैस का खर्च ज्‍यादा है तो दूसरा कनेक्शन भी ले सकती हैं

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder खरीदने से पहले चेक कर लें ये 2 चीज, अगर दिखे गड़बड़ तो तुरंत कर दें वापस

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Jagran/X

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।