
LPG Cylinder Shortage India: 28 फरवरी से ईरान-इजरायल में चल रहे वार का असर भारत में साफ दिखाई दे रहा है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइने और लोग घबराए हुए हैं कि अगर गैस की किल्लत जैसे आसार बने, तो क्या होगा? सरकारी अधिकारी और तेल कंपनियां हालांकि यह भरोसा दिला रहे हैं कि एलपीजी सप्लाई स्थिर है। अब सवाल यह आता है कि एलपीजी सिलेंडर आपके घर कैसे पहुंचता है आखिर वार का प्रभाव देश में क्यों नजर आ रहा है, क्या ईरान-इजरायल से तेल की सप्लाई होती है? यकीनन आपके दिमाग में भी ऐसा प्रश्न तो जरूर चल रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है?
आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत किन देशों से एलपीजी गैस लेता है और क्यों युद्ध का असर पेट्रोल, डीजल और गैस पर पड़ रहा है?

भारत अपनी एलपीजी का ज्यादा हिस्सा समुद्री मार्ग से मंगवाता है। इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण लाल सागर और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते असुरक्षित हो गए हैं।
इन रास्तों से होकर ही खाड़ी देशों के टैंकर भारत आते हैं। युद्ध की स्थिति में जहाजों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है या वे बंदरगाहों पर फंसे रह जाते हैं, जिससे भारत के गैस बॉटलिंग प्लांटों तक कच्चा माल समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।
इसे भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, 2 महीने के बजाय 90 दिनों तक चलेगा सिलेंडर
खाड़ी देशों में युद्ध की आहट लगते ही कच्चा तेल और एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय कीमतें तुरंत बढ़ जाती हैं। इस डर से कि आने वाले समय में दाम और बढ़ेंगे या सप्लाई बंद हो जाएगी, आम उपभोक्ता और थोक खरीदार भारी मात्रा में सिलेंडर बुक करने लगते हैं। यह पैनिक बुकिंग बाजार में आर्टिफिशियल शॉर्टटेज पैदा कर देती है, जिससे आम आदमी को समय पर गैस नहीं मिल पाती और मारामारी की स्थिति बन जाती है। भारत में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये हुआ है।

भारत में एलपीजी गैस मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट देशों से आता है। यहां से भारत की कुल एलपीजी खपत का लगभग 50% से 60% हिस्सा आयात किया जाता है।
भारत का सबसे बड़ा और भरोसेमंद एलपीजी पार्टनर है। भारत के कुल आयात का एक बड़ा हिस्सा अकेले कतर से आता है।
दूसरे नंबर पर सबसे महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता, जहां से भारी मात्रा में गैस के टैंकर भारत के पश्चिमी बंदरगाहों पर पहुंचते हैं।
भारत अपनी एलपीजी का एक बड़ा कोटा सऊदी अरब की कंपनी अरामको से प्राप्त करता है।
कुवैत और ओमान देश भी भारत की ऊर्जा सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें- अचानक खत्म हो गया गैस सिलेंडर? घबराएं नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में तैयार होगा खाना
अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।