-1773227029745.webp)
इन दिनों LPG सिलेंडर के रेट बढ़ते नजर आ रहे हैं। वहीं, नए रूल्स के मुताबिक, अब 21 दिनों से पहले दूसरा सिलेंडर बुक नहीं करवा पाएंगे। ऐसे में हर घर में कोशिश हो रही हैं कि अब उनका गैस सिलेंडर कई दिन तक चलता रहे, लेकिन अगर क्या हो कि ऐसी स्थिति में आपका सिलेंडर खत्म हो जाए और आपने दूसरा सिलेंडर बुक भी न किया हो तो? अगर आप इस स्थिति में हैं तो बता दें कि कुछ तरीकों से बिना सिलेंडर भी खाना बनाया जा सकता है। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि गैस खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि आपको भूखा रहना पड़ेगा या बाहर से खाना मंगाना पड़ेगा, कुछ तरीकों से आप आसानी से खाना बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
आजकल लगभग हर घर में इंडक्शन होता है, लेकिन हम इसे केवल चाय या दूध गर्म करने के लिए रखते हैं। ऐसे में गैस खत्म होने पर यह आपका सबसे बड़ा सहारा हो सकता है।
-1773227208838.jpg)
इंडक्शन पर खाना गैस की तुलना में जल्दी पकता है क्योंकि इसमें गर्मी सीधे बर्तन को मिलती है। बस ध्यान रहे कि इस पर चलने वाले बर्तन 'फेरोमैग्नेटिक' होने चाहिए।
ज्यादातर लोग माइक्रोवेव का उपयोग केवल खाना गरम करने के लिए करते हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते कि इसमें आप चावल, दाल, उबली सब्जियां और यहां तक कि ढोकला भी बना सकती हैं। माइक्रोवेव सेफ बाउल में चावल और पानी डालकर आप महज 10 से 12 मिनट में गरमा-गरम चावल तैयार कर सकती हैं। यह न केवल समय बचाता है बल्कि बर्तन भी कम गंदे होते हैं।
इसे भी पढ़ें -LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, 2 महीने के बजाय 90 दिनों तक चलेगा सिलेंडर
जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें सिर्फ चावल बनेगा, लेकिन यह एक Versatile प्रोडक्ट है। राइस कुकर में आप खिचड़ी, पुलाव, पास्ता और सब्जियां भी बना सकती हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें खाना जलने का डर नहीं रहता और पकने के बाद यह अपने आप warm मोड पर चला जाता है।

अगर आपके पास खाना बनाने का समय नहीं है और गैस खत्म हो गई है, तो सैंडविच मेकर एक अच्छा ऑप्शन है। आप इसमें सिर्फ सैंडविच ही नहीं, बल्कि आलू की टिक्की या पनीर टिक्का भी ग्रिल कर सकते हैं। यह सुबह के नाश्ते के लिए सबसे तेज और आसान तरीका है।
इलेक्ट्रिक केतली सिर्फ चाय या पानी उबालने के लिए नहीं होती है। आप इसमें मैगी, पास्ता या उबले हुए अंडे बहुत आसानी से बना सकती हैं। यहां तक कि अगर आपको दाल बनानी है, तो केतली में पानी उबालकर उसे हॉट-पॉट में दाल के साथ डालकर रख दें, कुछ देर में दाल नरम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें -LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।