Sat Mar 7, 2026 | Updated 11:13 AM IST
herzindagi
image

Chana Dal Kadhi Recipe: उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले, जब आप बनाकर खिलाएंगी चना दाल कढ़ी; यहां जानें रेसिपी

Chana Dal Kadhi Recipe:  अगर आप भी कढ़ी खाने की शौकिन हैं, तो ऐसे में आप बेसन और मट्ठे से नहीं बल्कि चने दान की कढ़ी को इस बार ट्राई करें, जिसे खाने से आपके घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-07, 08:30 IST

Chana Dal Kadhi Recipe: भारतीय रसोई में दाल एक मुख्य आहार माना जाता है, लेकिन जब बात कुछ अलग और चटपटा बनाने की हो, तो चना दाल कढ़ी का कोई मुकाबला नहीं कर सकता। अक्सर लोग बेसन और मट्ठे की कढ़ी बनाते हैं, लेकिन चने की दाल को भिगोकर बनाई गई यह कढ़ी स्वाद और बनावट में बेसन वाली कढ़ी से कहीं ज्यादा अच्छा होता है। इसका सोंधापन और मसालेदार तड़का किसी भी साधारण भोजन को दावत में बदल सकता है। अगर आप रोज की वही दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार दाल कढ़ी बनाकर देखें।

चना दाल कढ़ी बनाने की विधि

  • सबसे पहले भीगी हुई चना दाल को अच्छी तरह धो लें।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • ध्यान रहे कि पेस्ट को बहुत ज्यादा बारीक नहीं करना है, थोड़ा दरदरापन कढ़ी को अच्छा टेक्सचर देता है।
  • एक बड़े बर्तन में पिसी हुई दाल और दही को एक साथ मिलाएं।
  • इसमें हल्दी, नमक और अदरक-मिर्च का पेस्ट डालकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि कोई गांठ न रहे। अब इसमें 3-4 कप पानी मिलाएं।

2 - 2026-03-06T134810.960

  • यह घोल शुरुआत में काफी पतला होना चाहिए क्योंकि चना दाल पकने के बाद गाढ़ी हो जाती है।
  • एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें और तैयार घोल को उसमें डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक कि इसमें उबाल न आ जाए। उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे 20-25 मिनट तक पकने दें। कढ़ी जितनी धीमी आंच पर पकेगी, उसका स्वाद उतना ही निखरेगा।
  • एक छोटे पैन में घी या तेल गरम करें। इसमें मेथी दाना, राई, जीरा और हींग डालें। अब सूखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर तड़काएं। गैस बंद करें और इसमें कश्मीरी लाल मिर्च डालें।
  • इस गरमा-गरम तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें और तुरंत ढक दें।

इसे भी पढ़ें: Rajasthani Taste: घर पर कम समय में बनाएं राजस्थान की फेमस गट्टा कढ़ी, जानें रेसिपी

कढ़ी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • कढ़ी के लिए हमेशा थोड़े खट्टे दही का प्रयोग करें, इससे स्वाद निखर कर आता है।
  • अगर आप चाहें तो पिसी हुई दाल का थोड़ा हिस्सा बचाकर उसमें प्याज-मसाले मिलाकर छोटी-छोटी पकौड़ियां तलकर भी कढ़ी में डाल सकते हैं।
  • उबाल आने तक कढ़ी को चलाना न छोड़ें, वरना दही फट सकता है।

1 - 2026-03-06T134807.715

 

इसे भी पढ़ें: सिर्फ कढ़ी ही नहीं, सावन में बेसन और दही से बनी इन चीजों को खाने की मनाही क्‍यों होती है?

यह चना दाल कढ़ी स्वाद में जितनी लाजवाब है, बनाने में उतनी ही आसान। इसे आप गरमा-गरम चावल, जीरा राइस या रोटी के साथ परोसें। इसके साथ अगर थोड़ी सी लहसुन की चटनी और पापड़ मिल जाए, तो खाने का मज़ा दोगुना हो जाएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Recipe Card

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: min
Prep Time: min
Cook Time: min
Servings:
Level:
Course:
Calories:
Cuisine:
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

    Step

      Disclaimer

      हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।