herzindagi
How to make palak chana sabzi

पालक और चना से बनाएं यह सब्जी, स्वाद ऐसा कि सब कर जाएंगे चट; नोट करें रेसिपी

Palak Chana Sabzi: सर्दी के मौसम में पालक से बनी रेसिपी का स्वाद ही अलग होता है, लेकिन अक्सर बच्चे से इसे खाने में मुंह बनाते हैं। अगर आपके घर के लाडले भी पालक देखकर नाक सड़ा लेते हैं, तो क्यों न इसे अलग ढंग से बनाया जाए। नीचे पढ़ें रेसिपी
Editorial
Updated:- 2026-01-27, 10:52 IST

Palak Chana Sabji Recipe In Hindi: घरों में जैसे ही खाने की मेज पर पालक का नाम आता है, बच्चे अपनी नाक सिकोड़ने लगते हैं। अब ऐसे में यह एक बड़ी चुनौती बन जाती है कि बच्चों को पौष्टिक सब्जी कैसे खिलाएं। पालक में मौजूद आयरन, कैल्शियम और विटामिन का बेहतरीन स्रोत है। इस समस्या से निकलने के लिए अक्सर महिलाओं बच्चों को पालक पराठा, पूड़ी या फिर पकौड़ी बनाती है। अगर आपके बच्चे भी पालक खाने  में मुंह बनाते हैं, तो आप पालक चना की सब्जी बना सकती हैं।

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें पालक का कसैलापन छिप जाता है। आज के इस लेख में हम आपको पालक चने से बनने वाली सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

पालक-चना की सब्जी बनाने की रेसिपी

palak ki sabji

  • पालक चना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को उबाल लें।
  • अब इसे छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं।
  • पेस्ट तैयार होने के बाद कटोरे में निकाल लें।
  • दूसरी तरफ गैस ऑन कर इस पर कड़ाही चढ़ाए और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।
  • गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं।
  • साथ ही थोड़ा सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।
  • इसके बाद पालक और दही की प्यूरी डालें और ढक कर 5 मिनट तक पकाएं।
  • अब इसमें प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं।
  • 2 मिनट कुक करने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें।

Palak Chana Sabji

इसे भी पढ़ें- अलग-अलग देशों में पालक से बनाई जाती हैं ये 5 ड‍िशेज, आप भी जरूर करें ट्राई; बच्‍चों को भी पसंद आएगा टेस्‍ट

 अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पालक-चना सब्जी रेसिपी Recipe Card

पालक और चना की सब्जी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • पालक- 250 ग्राम (बारीक कटा हुआ)
  • काले चने- 1 कप (रात भर भीगे हुए और उबले हुए)
  • प्याज-2 मध्यम (बारीक कटे हुए)
  • दही- आधा कप
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • गरम मसाला
  • नमक
  • जीरा
  • हींग
  • तेल/घी- 2 बड़े चम्मच

Step

  1. Step 1:

    पालक चना की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को उबाल लें।

  2. Step 2:

    अब इसे छानकर मिक्सर ग्राइंडर में डालकर ऊपर से आधा कटोरी दही मिलाएं और चलाएं।

  3. Step 3:

    दूसरी तरफ गैस ऑन कर इस पर कड़ाही चढ़ाए और इसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डालें।

  4. Step 4:

    गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

  5. Step 5:

    अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया, हल्दी और नमक डालकर मिलाएं।

  6. Step 6:

    साथ ही थोड़ा सा पानी मिलाकर 3-4 मिनट तक भूनें, जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे।

  7. Step 7:

    इसके बाद पालक और दही की प्यूरी डालें और ढक कर 5 मिनट तक पकाएं।

  8. Step 8:

    अब इसमें प्रेशर कुक किए हुए काले चने और कसूरी मेथी मिलाएं और चलाएं।

  9. Step 9:

    2 मिनट कुक करने के बाद गैस बंद करें और सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।