
रात के खाने में क्या बनाए, जो सब को पसंद आए। खासकर अगर कोई मेहमान आ जाए, तो यह सोचना थोड़ा और मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में गेस्ट को अगर नॉनवेज पसंद है, तो कुछ लोग डिनर में चिकन या मछली बना लेते हैं, लेकिन घर में अगर कोई और इसका शौकीन न हो, तो कुछ ऐसी रेसिपी सर्च की जाती है, तो वेज और नॉनवेज दोनों खाने वालों को पसंद आ जाए। अगर आपके सामने भी ऐसी समस्या आती है, तो आप एक बार बिहार मिथिला की मशहूर बिरीया झोर की तरकारी जरूरत बनाएं। बिरीया झूरी अलग-अलग साग को बेसन में लपेटकर सुखाकर बनाई जाती है। इसके लिए आप साग में बथुआ, खेसारी और चना का अहम रोल होता है। नीचे देखिए बिरीया तरकारी बनाने की विधि।

-1773301324825.jpg)
इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट
बिरीया तरकारी को आप आम दिनों के साथ खास मौके पर भी बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। रेसिपी से जुड़े आर्टिकल को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
बिरीया की तरकारी बनाने की रेसिपी
बिरीया झोर की तरकारी बनाने के लिए सबसे पहले बिरीया बनाएं।
बथुआ, खेसारी और चना साग को अच्छे से धुलकर पानी सुखाएं।
अब इसे बेसन में लपेटकर धूप में अच्छे से सुखा दें।
सुखाने के बाद इसे स्टोर करें और तरकारी बनाने के लिए 5-6 बिरीया निकाल लें।
इसके बाद बिरीया को तेल में फ्राई करें।
गोल्डन ब्राउन होने के बाद बिरीया को बाहर निकालें और उसी तेल में आलू डालें।
2 मिनट होने के बाद आलू में हल्दी और नमक डालकर सुनहरा भूरा तक भूनें।
इसके बाद ग्राइंडर में सरसों, अदरक, लहसुन, जीरा, धनिया, सूखा मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें।
अब तेल में पीसा हुआ मसाला डालकर 10 मिनट तक और पकाएं।
इसके बाद ऊपर नमक और भूनें गए आलू डालकर पकाएं।
गैस फ्लेम तेज करके 1-2 गिलास पानी डालकर उबाल आने दें।
इसके बाद ऊपर से हरा धनिया और बिरीया डालकर 10 मिनट पकाएं।
अब इसे गरमा-गरम चावल के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।