herzindagi
image

मम्मी के बताए तरीके से बनाएं उड़द-चना दाल का सालन, नॉन-वेज जाएंगी भूल

Urad Dal Salan Recipe: क्या आप सर्दी में कुछ गरमा-गरम और तीखा खाना चाहती हैं, तो एक बार उड़द-चना दाल सालन ट्राई करें। इसका चटपटा और मजेदार स्वाद खाने के टेस्ट को दोगुना बढ़ा देता है। नीचे पढ़ें मम्मी की बताई गई रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-01-12, 17:23 IST

Winter Special Urad Dal Salan Recipe: नॉनवेज का शौक रखने वाले लोगों के मुंह से अक्सर ये सुनने को मिल जाता है कि जो स्वाद इसमें है, वह वेज में कहां, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। वेज खाने में कुछ रेसिपी ऐसी हैं, जिसका रंग और स्वाद नॉनवेज को फेल कर देता है। आमतौर पर लोग कटहल को वेजिटेरियन लोगों का नॉनवेज कहते हैं, लेकिन इसके अलावा कई रेसिपी ऐसी हैं, जिसे इस कैटेगरी में गिना जा सकता है। उनमें से एक है उड़द-चना दाल का सालन। यह रेसिपी खासकर सर्दी के मौसम में लगभग हर भारतीय घरों में बड़े चाव से खाई जाती है।

अगर आप खाने में कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहती हैं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें। आज के इस लेख में हम मम्मी की बताई गई सालन रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसकी ग्रेवी किसी मटन या चिकन करी से कम नहीं लगती।    

उड़द-चना दाल सालन रेसिपी ( Urad Chana Dal Salan Recipe)

image - 2026-01-09T104119.843

  • सालन बनाने के लिए उड़द 2 कप और चना दाल 1 कप को अलग-अलग भिगोकर रात भर के लिए रख दें।
  • अगली सुबह चना दाल को निकालकर साफ पानी में धुलें।
  • उड़द दाल अगर छिलके वाली है, तो उसे 4-5 बार पानी में डालकर रगड़ते हुए धुलें।
  • दाल धुलने के बाद सिलबट्टे या मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीसकर आधी दाल निकालकर अलग करें।
  • अब पीसी हुई दाल में हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, हल्दी, नमक और हींग डालें।
  • सभी चीजों को डालने के बाद अच्छे से मिलाएं और मुठ्ठी में रखकर उसे पकौड़ी आकार में बनाएं।
  • इसके बाद इन्हें मीडियम फ्लेम तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।
  • सभी पकौड़ी बनने के बाद छौंक लगाने भर का तेल बचाएं।
  • अब इसमें हींग, मिर्च और लहसुन डालकर भूनें और सब्जी मसाला डालें।
  • दूसरी तरफ बची हुई दाल में आधा- एक गिलास पानी डालकर मिलाएं।
  • मसाला पकने के बाद दाल मिश्रण को छौंक में डालकर 2-3 उबाल आने तक पकाएं फिर बनाई गई पकौड़ी डालें।
  • 10-15 मिनट के लिए गैस फ्लेम लो करके सालन को पकने के लिए रख दें।
  • समय पूरा होने के बाद गैस को बंद कर धनिया डालकर सर्व करें।

hq720 (23)

इसे भी पढ़ें- Mooli Cutlet Recipe: टेस्ट में बेस्ट होते हैं विंटर स्पेशल मूली कटलेट, जानें सिंपल रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

उड़द-चना दाल सालन रेसिपी Recipe Card

उड़द-चना दाल सालन बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • आधा कप- छिलके वाली काली उड़द
  • आधा कप- चना दाल
  • हल्दी
  • लाल मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • अदरक का पेस्ट
  • हरी मिर्च
  • टमाटर
  • हरा धनिया
  • हींग

Step

  1. Step 1:

    उड़द 2 कप और चना दाल 1 कप को अलग-अलग भिगोकर रात भर के लिए रख दें।

  2. Step 2:

    अगली सुबह दाल को निकालकर साफ पानी में धुलें।

  3. Step 3:

    फिर इसे सिलबट्टे या मिक्सर ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीसकर आधी दाल निकालकर अलग करें।

  4. Step 4:

    अब पीसी हुई दाल में हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक, हल्दी, नमक और हींग डालें।

  5. Step 5:

    सभी चीजों को डालने के बाद अच्छे से मिलाएं और मुठ्ठी में रखकर उसे पकौड़ी आकार में बनाएं।

  6. Step 6:

    इसके बाद इन्हें मीडियम फ्लेम तेल में डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं।

  7. Step 7:

    इसके बाद पैन में छौंक लगाने के लिए 3 चम्मच तेल डालें।

  8. Step 8:

    अब इसमें हींग, मिर्च और लहसुन डालकर भूनें और सब्जी मसाला डालें।

  9. Step 9:

    दूसरी तरफ बची हुई दाल में आधा- एक गिलास पानी डालकर मिलाएं।

  10. Step 10:

    मसाला पकने के बाद दाल मिश्रण को छौंक में डालकर 2-3 उबाल आने तक पकाएं फिर बनाई गई पकौड़ी डालें।

  11. Step 11:

    10-15 मिनट के लिए गैस फ्लेम लो करके सालन को पकने के लिए रख दें।

  12. Step 12:

    समय पूरा होने के बाद गैस को बंद कर धनिया डालकर सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।