-1767898730257.webp)
Mooli Cutlet Recipe: जाड़े के दिनों में मिलने वाली मूली हर कोई खाना पसंद करता है। कुछ लोग इसका अचार डालते हैं, तो कुछ लोग इसके परांठे बनाते हैं, लेकिन अगर आपके बच्चे इन दोनों तरह से मूली खाना पसंद नहीं करते हैं, तो ऐसे में आप मूली के कटलेट को नाश्ते में बनाएं और खाएं। इसे बनाना काफी आसान है। साथ ही इसका टेस्ट भी काफी अच्छा आता है। आइए आपको इसकी रेसिपी को आर्टिकल में विस्तार से बताते हैं, ताकि आप भी अच्छे से कटलेट को एन्जॉय कर सके और इसका मजा उठा सके।
इसे भी पढ़ें: कच्चे केले के कटलेट बनाते समय ये छोटे-छोटे टिप्स आएंगे बेहद काम
इसे भी पढ़ें: त्योहार पर कद्दू से बनाएं कटलेट्स , बच्चे कर जाएंगे चट
इस बार आप घर में ट्राई करें मूली का कटलेट। कटलेट बनाने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही स्वाद अच्छा हो जाएगा। इसे बनाना काफी आसान है आप भी इसे ट्राई करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
विंटर स्पेशल मूली कटलेट की रेसिपी
इसके लिए आपको मूली को अच्छे से छिलना है। इसे आपको कद्दूकस की मदद से घीस लेना है।
वहीं दूसरी तरफ आपको कूकर में आलू को उबालना है, ताकि कटलेट की बाइंडिग हो सके।
फिर आपको मूली का अच्छे से निचोड़कर पानी निकालना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा बेसन और आलू को मैश करके डालना है।
फिर इसमें जरूरी मसाले डालकर बाइडिंग करनी है।
इसके लिए आपको डो को कटलेट की शेप में बनाकर थोड़ी देर के लिए रेस्ट करने के लिए रख देना है।
फिर आपको एक कढ़ाई में तेल को अच्छे से गर्म करना है। इसमें आपको कटलेट डालने हैं और अच्छे से फ्राई करना है।
इसके बाद इसे हरी चटनी को बनाएं। फिर सबको सर्व करें।
इस तरह से आपके द्वारा बनाए गए कटलेट स्वादिष्ट लगेंगे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।