
Tips To Use LPG Gas Cylinder For Long Lasting: आजकल सभी घरों में गैस सिलेंडर पर ही खाना बनता है। चाय बनानी हो, पानी गरम करना हो या खाना ही क्यों न बनाना हो, इन सब कामों के लिए गैस सिलेंडर की ही जरूरत पड़ती है। पहले जहां लोग चूल्हे पर खाना बनाते थे, इससे बड़ी समस्या भी होती थी, लेकिन अब गैस सिलेंडर ने हमारे काम को आसान कर दिया है।
हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि गैस जल्दी खत्म हो जाता है। कभी दो महीने चलता है तो कभी डेढ़ महीने में ही दूसरा गैस सिलेंडर लगाना पड़ता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे ये लंबे समय तक चलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से-
-1773205940947.jpg)
आमतौर पर लोग सब्जी बनाते हैं या मसाले भूनते हैं तो उसे बिना ढके ही करते हैं। इससे गर्मी जल्दी बाहर निकल जाती है। खाना पकाने में भी ज्यादा समय लगता है। ऐसे में गैस ज्यादा खर्च होना तो स्वाभाविक है। इसलिए जब भी खाना बनाएं तो बर्तन को ढकें जरूर।
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम
गैस की बचत करने के लिए खाना बनाते समय सही बर्तनों को चुनना भी ज्यादा जरूरी है। खाना हमेशा ऐसे बर्तनों में पकाएं जिसका बेस सपाट हो। ये बर्तन बर्नर पर सही से फिट भी हो जाते हैं और आंच भी सही से पहुंचती है। इससे खाना आसानी से और जल्दी पक जाता है।
कई बार लोग छोटे बर्नर पर बहुत बड़ा बर्तन रख देते हैं या बड़े बर्नर पर छोटा बर्तन रखकर खाना बनाते हैं। इससे गैस की काफी बर्बादी होती है। ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि बर्तन का साइज बर्नर के हिसाब से ही हो। इससे गैस की आंच सही तरीके से बर्तन तक पहुंचती है और खाना जल्दी बनकर तैयार हो जाता है।
यह भी पढ़ें- अगर अब तक नहीं किया यह 1 काम तो बुक नहीं कर पाएंगे LPG सिलेंडर, फटाफट चेक करें डिटेल
खाना पकाने के लिए बहुत तेज आंच की जरूरत हमेशा नहीं होती है। कई चीजें मीडियम या लो फ्लेम पर ही बनती हैं। अगर आप बहुत हाई फ्लेम पर खाना बनाती हैं, तो गैस ज्यादा खर्च होती है। इसलिए जरूरत के हिसाब से ही आंच रखें।
यह भी पढ़ें- Tips for Opening Gas Cylinder Cap: बिना डोरी के गैस सिलेंडर का ढक्कन खोलने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
-1773205952126.jpg)
यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर लिखे कोड का क्या होता है मतलब? जानिए
तो अगर आप भी इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगी तो गैस की बचत होना स्वाभाविक है। आपका गैस सिलेंडर तीन महीने से पहले नहीं खत्म होगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Herzindagi/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।