
Free Gas Cylinder in Delhi: हमारे यहां भारत में कई तरह के पकवान खाए जाते हैं। ये जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही इन्हें बनाने में भी समय देना होता है। खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी चीज गैस सिलिंडर ही होता है। अगर आपके घर में गैस सिलिंडर नहीं है तो आप कुछ भी नहीं बना सकती हैं। सिलिंडर भरवाने के लिए लोगों को 800 से 1100 रुपये खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन अगर आप दिल्ली में रहती हैं ताे आपके लिए खुशखबरी है।
दरअसल, दिल्ली सरकार (Rekha Gupta Sarkar) ने गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत होली और दीपावली पर एक-एक गैस सिलेंडर फ्री में दिया जाएगा। इस योजना को सरकार की मंजूरी मिल चुकी है और इसके लिए अच्छा-खासा बजट भी रखा गया है। आइए जानते हैं किसे ये फायदा मिलेगा?

आपको बता दें कि ये सुविधा हर किसी के लिए नहीं है। इसका फायदा सिर्फ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को ही मिलेगा। अगर आपके पास राशन कार्ड है या आप पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (PDS) के तहत गरीब वर्ग में आती हैं, तो आप इसका लाभ ले सकेंगी।
यह भी पढ़ें- Free LPG Cylinder in UP: किसको मिलेगा साल में दो बार घरेलू सिलेंडर, जानें क्या करना होगा
दिल्ली में ऐसे करीब 17 लाख से ज्यादा राशन कार्ड धारक हैं। शुरुआत में इन्हीं परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने राशन कार्ड के रिकॉर्ड के आधार पर लाभ पाने वालों की पहचान पहले से ही कर ली है। अच्छी बात तो ये है कि जिनका नाम और जानकारी राशन कार्ड में सही दर्ज है, उन्हें अलग से आवेदन करने या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी।
सरकार सीधे गैस सिलेंडर घर भेजने के बजाय पैसे ट्रांसफर करने का तरीका अपना रही है। होली और दीपावली के मौके पर आपके खाते में सीधे पैसा आ जाएगा। एक सिलेंडर की कीमत के बराबर लगभग 850 रुपये आपको भेजे जाएंगे। ये पैसा डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए आपके अकाउंट में आएगा। पैसा मिलने के बाद परिवार अपने नजदीकी गैस एजेंसी से सिलेंडर ले सकेंगे।
अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें-
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder खरीदने से पहले चेक कर लें ये 2 चीज, अगर दिखे गड़बड़ तो तुरंत कर दें वापस
अगर इन दोनों में कोई गड़बड़ी है, तो समय रहते उसे ठीक करा लें। वरना फ्री सिलेंडर का पैसा आपके अकाउंट में नहीं आ पाएगा।
तो अगर आप भी दिल्ली में रहती हैं और आपके पास राशन कार्ड है तो दिल्ली सरकार आपको फ्री में गैस सिलेंडर देने का काम करने जा रही है। दिल्ली सरकार का मकसद सिर्फ गरीब परिवारों को राहत पहुंचाना है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।