
Difference Between Blue And Yellow Flame: अब तो सभी घरों में गैस चूल्हे का इस्तेमाल हाेता है। इससे खाना कम समय में बन जाता है। पहले चूल्हे पर खाना बनता था। इसके लिए लोग लकड़ियां और कोयले जलाते थे। वहीं अब घरों में सिलेंडर देखने को मिलता है, लेकिन क्या आपने गैस की फ्लेम नोटिस की है? ये कभी नीली दिखती है तो कभी पीली और लाल नजर आने लगती है।
कई लोग इसे नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं, लेकिन सच तो ये है कि फ्लेम का कलर बहुत कुछ बताता है। इससे पता चलता है कि गैस सही तरीके से जल रही है या नहीं और कहीं गैस बेकार तो नहीं जा रही है। आज हम आपका अपने इस लेख में बताएंगे कि नीली और पीली आंच में अंतर क्या है? आइए जानते हैं-
-1772013859904.jpg)
जब गैस को जलने के लिए सही से हवा मिलती है, तो वो पूरी तरह से जलती है। ऐसे में फ्लेम का कलर नीला दिखाई देता है। ये इस बात का संकेत है कि गैस चूल्हा सही तरीके से काम कर रहा है। जब फ्लेम नीली होती है तो गैस पूरी तरह से जलती है। धुआं नहीं बनता है और बर्तन भी काले नहीं पड़ते हैं। साथ ही खाना भी जल्दी बन जाता है और गैस की बचत भी होती है।
यह भी पढ़ें- LPG गैस का रंग नीला क्यों होता है?
जब गैस को सही तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है या बर्नर में कोई गंदगी जमा हो जाती है, तो फ्लेम का रंग बदल जाता है और गैस भी सही से नहीं जलती है। इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं-
ज्यादा गैस की खपत आमतौर पर तब होती है जब फ्लेम का कलर पीला हो। क्योंकि गैस पूरी तरह से नहीं जलती है, इसलिए उसे उतनी ही गर्मी पाने के लिए ज्यादा समय तक जलाना पड़ता है। इससे सिलेंडर जल्दी खत्म हो सकता है।
-1772013873672.jpg)
ब्लू फ्लेम ज्यादा गर्म और साफ होती है। इससे खाना जल्दी बनता है और गैस की बचत भी होती है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि अगर नीली फ्लेम नजर आ रही है तो समझ लें ककि सब कुछ सही है।
यह भी पढ़ें- Free Gas Cylinder चाहिए तो फटाफट कर लें ये एक काम, वरना हाथ से निकल जाएगा दिल्ली सरकार का ये ऑफर
तो अगर आप भी अभी तक इनके बीच का फर्क नहीं जानती थीं, तो हमने आपकी कन्फ्यूजन दूर कर दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।