Sun Feb 15, 2026 | Updated 08:49 AM IST
herzindagi
glowing skin tips

Vegetable Juice for Glowing Skin: चेहरे का नूर बढ़ाने के भी काम आती हैं ये सब्जियां, एक बार करें ट्राई

Glowing Skin Tips: आज के समय में लोग चमकती त्वचा के लिए महंगे क्रीम, सीरम और ट्रीटमेंट पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन असली ग्लो अंदर से आता है। जब आपको सही पोषण म‍िलेगा, तो चेहरा खुद-ब-खुद शाइन करेगा। आप रसोई में रखी कुछ सब्जियाें से नूरानी न‍िखार पा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 11:19 IST

Glowing Skin With Vegetable Juice: हर कोई चाहता है क‍ि उसकी त्‍वचा ग्‍लोइंग नजर आए। इसके ल‍िए लड़क‍ियां और मह‍िलाएं महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स खरीदकर इस्‍तेमाल करती हैं। हालांक‍ि, इससे कुछ खास फर्क नहीं देखने को म‍िलता है। वहीं, कुछ तो घरेलू नुस्‍खे ट्राई करती हैं। इससे उनकी त्‍वचा को जबरदस्‍त फायदे म‍िलते हैं। आपकी स्‍क‍िन तभी ग्‍लोइंग नजर आती है, जब उसे सही पोषण म‍िले।

आमताैर पर लोग एलोवेरा, दही और बेसन जैसी चीजों का इस्‍तेमाल करते हैं, लेक‍िन अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं, बल्कि आपकी रसोई में रखी सब्जियां ही काफी हैं। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो पिंपल्स, दाग-धब्बे और डलनेस जैसी समस्याएं भी धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

glowing skin tips

स्‍क‍िन को म‍िलता है पोषण

लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बता रही हैं क‍ि सब्जियों में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को हेल्दी रखते हैं।

यह भी पढ़ें- डेट पर जाने के ल‍िए सिर्फ 15 म‍िनट का है समय? फॉलो करें ये ब्‍यूटी गाइड, म‍िलेगा Korean स्‍टार जैसा ग्लो

टमाटर का रस

अगर चेहरे पर टैनिंग, पिगमेंटेशन या दाग-धब्बे ज्‍यादा हैं तो आप टमाटर के रस का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इससे स्‍क‍िन की सफाई होती है। टमाटर के रस में थोड़ा-सा दही या शहद मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट के ल‍िए लगाएं और बाद में सादे पानी से चेहरा धो लें।

फायदे

  • ऑयली स्‍क‍िन वालों के ल‍िए फायदेमंद है।
  • पोर्स को टाइट करता है।
  • चेहरे पर कुदरती न‍िखार आता है।

आलू का रस

सभी घरों में आलू जरूर होता है। ये न स‍िर्फ खाने के काम आता है बल्‍क‍ि आपकी स्‍क‍िन को भी ढेरों फायदे पहुंचाता है। आप आलू का रस सीधे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगा सकती हैं। चाहें तो आलू के रस में थोड़ा सा गुलाबजल, चावल का आटा और एक चुटकी हल्दी मिलाकर फेस पैक बनाकर लगाएं। इसे हफ्ते में दो बार लगाना बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, म‍िलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्‍वचा

फायदे

  • स्किन में नेचुरल ब्राइटनेस आती है।
  • टैन‍िंग कम होती है।
  • स्‍क‍िन सॉफ्ट बनती है।

korean makeup tips for valentine day (2)

चुकंदर का रस

चुकंदर भी हमारी स्‍क‍िन के ल‍िए बहुत फायदेमंद है। इसका रस चेहरे पर लगाने से स्किन में नेचुरल पिंक ग्लो आता है। आप चुकंदर के रस में थोड़ा सा दही मिलाकर चेहरे पर लगाकर हल्‍के हाथों से मसाज करें।

फायदे

  • चेहरे की ड्राईनेस कम होती है।
  • सूजन कम होता है।
  • चेहरे पर गुलाबी नि‍खार आता है।
  • स्‍क‍िन हाइड्रेट रहती है।

यह भी पढ़ें- Korean Makeup Tips: कोर‍ियन स्‍टार जैसा लुक पाने के लि‍ए ऐसे करें मेकअप, कमाल की द‍िखेंगी आप

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • क‍िसी भी तरह की द‍िक्‍कत होने पर एक्‍सपर्ट से सलाह लें।
  • हफ्ते में दो से तीन बार ही इस्‍तेमाल करें।
  • चेहरे को बहुत रगड़ने से बचें।
  • खूब पानी प‍िएं।

तो अगर आप भी चाहती हैं कि आपकी स्किन लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रहे, तो ये सब्जियां आपके त्‍वचा की रंगत न‍िखार सकती हैं। बस इनका इस्‍तेमाल सही तरीके से करना चाह‍िए। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।