
चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए हम अक्सर अलग-अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि हम अच्छे नजर आएं। ऐसे में कई बार महंगे प्रोडक्ट खरीदने की वजह से हमारी जेब खाली हो जाती है, लेकिन इसका फायदा नहीं होता है। ऐसे में आप चेहरे पर ग्लिसरीन के साथ मिलाकर आलू के रस का इस्तेमाल करें। आलू का रस चेहरे की डलनेस के लिए अच्छा होता है। आइए बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे आप अपने चेहरे पर कर सकती हैं, ताकि आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए।
चेहरे पर आलू का रस और ग्लिसरीन को लगाने से चेहरा साफ नजर आता है। साथ ही चेहरे की त्वचा साफ नजर आती है। इससे चेहरा हाइड्रेट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आलू में ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो चेहरे की डार्कनेस को कम करने में मदद करता है। वहीं ग्लिसरीन चेहरे को हाईड्रेट रखती है। ऐसे में आपको इसका इस्तेमाल साथ में करना चाहिए।

आलू के रस का इस्तेमाल आप अक्सर सीधा चेहरे पर करती हैं। इस बार आप इसे ग्लिसरीन के साथ मिक्स करके लगाएं।

यह भी पढ़ें- चेहरे का ग्लो रहेगा कायम जब इस तरह करेंगी ग्लिसरीन का इस्तेमाल
इस तरह से आप चेहरे पर आलू के रस और ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं, ताकि चेहरा साफ नजर आएगा। आपको इसे जरूर ट्राई करना चाहिए। आप अगर पहली बार ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर रही हं, तो ऐसे में आप पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि चेहरा साफ नजर आए। आपको किसी तरह की स्किन से जुड़ी समस्या न हो। आप इसके लिए अपनी एक्सपर्ट से राय भी ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बालों में ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते समय इन पांच बातों का रखें ध्यान
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।