बदलते मौसम का असर जहां हमारे स्वस्थ को पड़ता है तो वहीं स्किन पर भी इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। वहीं बदलते मौसम में स्किन को नुकसान न हो इसके लिए सही से स्किन की केयर करना जरुरी है। वहीं स्किन का ग्लो बना रहे और बदलते मौसम में स्किन से जुड़ी समस्या न हो इसके लिए आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लिसरीन का इस्तेमाल कैसे करें इसके लिए हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। एक्सपर्ट ने बताया कि किस तरह से ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे का ग्लो कायम रखने के लिए किया जा सकता है।
चेहरे के लिए फायदेमंद है ग्लिसरीन
ग्लिसरीन एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा की नमी बनाए रखने के मददगार हैं। इसी के साथ ग्लिसरीन त्वचा को हाइड्रेट करने में भी उपयोगी है साथ ही ग्लिसरीन के इस्तेमाल से त्वचा मुलायम होती है। इसी के साथ एक्सपर्ट ने बताया कि ग्लिसरीन को नींबू का रस, गुलाब जल और शहद साथ ही पपीता जेल और विटामिन ई कैप्सूल के मिक्स करके इस्तेमाल किया जा सकता है। ये सभी चीजें चेहरे के लिए फायदेमंद है और इनके इस्तेमाल से चेहरे पर ग्लो आएगा साथ ही स्किन से जुड़ी समस्या भी कम हो सकती है।
ग्लिसरीन, नींबू का रस, गुलाब जल और शहद
सामग्री
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच गुलाब जल
- 1 चम्मच शहद
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में ग्लिसरीन लें।
- इसमें नींबू का रस मिलाएं।
- इसके बाद इसमें गुलाब जल और शहद मिक्स करें
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
ग्लिसरीन,पपीता जेल और विटामिन ई कैप्सूल
सामग्री
- 2 चम्मच ग्लिसरीन
- 1 चम्मच पपीता जेल
- 1 विटामिन ई कैप्सूल
इस तरह करें इस्तेमाल
- एक कटोरी में ग्लिसरीन लें।
- इसमें सभी चीजें सही मात्रा में मिक्स करें
- इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें।
- इस उपाय को 2 दिन करें।
इसे भी पढ़ें:Anti Ageing Treatment: जवां त्वचा पाने के लिए करें सिर्फ इस एक चीज का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों