Sat Mar 28, 2026 | Updated 04:05 AM IST HZ Awards 2026
image

Face Toner for Summer: चिलचिलाती धूप में भी स्किन रहेगी 'फ्रेश और हाइड्रेटेड', घर पर बनाएं ये 1 असरदार नेचुरल टोनर

गर्मी के मौसम में अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए और इसे हाइड्रेट रखने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर एक खास सस्ता होममेड टोनर बना सकती हैं। यह चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखेगा।  
Editorial
Updated:- 2026-03-27, 02:17 IST

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए अधिकतर महिलाएं कई प्रयास करती हैं। वे न जाने कई तरह के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अगर आप भी स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास टोनर के बारे में बताएंगे, जिसे आप कण खर्च में घर बैठे तैयार कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस खास टोनर के बारे में.

गर्मी में इस्तेमाल करें खास होममेड टोनर

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं और इससे राहत पाने के लिए घरेलु उपाय की तलाश में हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं ,आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर खास टोनर बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-03-27T015716.758

टोनर बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- चेहरे की खूबसूरती के लिए बेस्ट है रोजमेरी वॉटर, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

टोनर बनाने का तरीका

  • टोनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में थोड़ा पानी लें।
  • उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर इस पानी को उबाल लें।
  • जब पानी थोड़ा सा रह जाएं, तब इसे थोड़ी देर रख कर थोड़ा ठंडा कर लें।
  • अब इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल और ग्लिसरीन मिक्स कर दें।
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसे स्प्रे बोतल में भरकर रख दें।
  • अब रात में सोने से पहले अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • अब इस स्प्रे बोतल की मदद से अपने पूरे चेहरे पर टोनर लगा लें।
  • टोनर को रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें, दूसरे दिन सुबह चेहरा धो लें।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
  • अगर आप इस तरह इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। 

यह भी पढ़ें- Cucumber And Tulsi Face Toner: गर्मियों में चेहरे को रखेगा कूल और फ्रेश, बनाएं खीरे और तुलसी का टोनर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।